Betul Hindi News: छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने मजनू को पुलिस चौकी में बेल्ट से पीटा, पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं रहे

Betul Hindi News: Troubled by the molestation, the girl students beat Majnu with a belt in the police post, the policemen also did not lag behind.

Betul Hindi News:(घोड़ाडोंगरी)। तहसील के पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में 2 छात्राओं एवं पुलिकर्मी ने एक युवक की पिटाई की। युवक की पिटाई का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो छात्राएं एक युवक को बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रही है। छात्राओं के बाद एक पुलिसकर्मी भी युवक की बेल्ट से पिटाई करता दिखाई दे रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो छात्राओं ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में शिकायत की थी। छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि स्कूल जाने के दौरान युवक आए दिन अभद्र कमेंट कर छेड़छाड़ करता है। इसके बाद पुलिस ने युवक को पाथाखेड़ा चौकी लाया। जहां पर पुलिस ने छात्राओं से युवक की पिटाई कराई। यहा पुलिसकर्मी ने भी युवक की पिटाई की। हालांकि पुलिस द्वारा युवक का छेड़छाड़ का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मामले में सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में दो छात्राओं के द्वारा एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button