Betul Ki Khabar: दूसरे दिन तक 10 समूह की शराब दुकानें रिनीवल
Betul Ki Khabar: Renewal of 10 group liquor shops till second day

तीन समूह पर अटका मामला, कल तक नहीं हुए रिनीवल तो फिर होंगे नए सिरे से टेंडर…
Betul Ki Khabar:(बैतूल)। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन द्वारा शराब ठेकेदारों को दिए गए 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बाद जिले के 19 समूह तेजी से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़े हैं। तय की गई समय सीमा के ठीक दो दिन पहले तक जिले के करीब 10 समूह 15 प्रतिशत पर फाइनल हो चुके हैं, लेकिन 9 समूह अभी भी बाकी हैं। यदि इनमें से कोई भी तीन समूह 15 प्रतिशत पर फाइनल होते हैं तो बैतूल जिला शासन द्वारा तय किये गए 75 प्रतिशत के नियम के अंतर्गत आ जाएगा और पहले से इन समूहों पर काबिज ठेकेदार नियमित शराब दुकानों का संचालन कर सकेंगे।
यानी कि इन समूहों के टेंडर करने की नौबत नहीं आएगी। हालांकि इस प्रक्रिया की आखरी तारीख कल 22 फरवरी तय की गई है। इन दो दिनों के भीतर यदि 75 प्रतिशत समूहों के रिनिवल की प्रक्रिया नहीं हो पाती है तो शासन द्वारा समूहों की नीलामी के लिए टेंडर कॉल किये जाएंगे। इधर जिले में कोठीबाजार समूह का काम सम्भालने वाली रुद्र देव सुरा एन्ड कम्पनी ने गंज समूह को लेकर अपनी कोई रुचि नहीं दिखाई है, जबकि कुछ महीनों पहले ही इस कम्पनी ने गंज समूह की 3 दुकानें हासिल की थी। माना जा रहा था की वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रुद्र देव सूरा एन्ड कम्पनी इस समूह का भी रिनीवल करवा लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गंज समूह की तरफ किसी ठेकेदार का रुचि नहीं लेना समझ से परे है।
- Also Read: Betul News: ग्रामीण की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 3 लोगों को पूर्व में हो चुकी है सजा
लक्ष्य से मात्र 17 प्रतिशत दूर शराब ठेकों का रिनीवल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देश आने के बाद आबकारी विभाग द्वारा रिनीवल की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके लिए ठेकेदारों को 20 , 21 ,22 फरवरी की समय सीमा दी गई थी। पिछले दो दिनों में जिले के 19 समूहों में से 10 समूहों के ठेकेदारों ने अपनी अपनी दुकानें रिनीवल में डाल दी। किए गए आकलन के मुताबिक अभी तक 58 प्रतिशत समूह रिनीवल के दायरे में आ चुके हैं जो तय किए गए 75 प्रतिशत के लक्ष्य से मात्र 17 प्रतिशत दूर हैं। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल आखरी तारीख तक रिनीवल के लिए बाकी बचे तीन समूहों का भी रिनीवल डाल दिया जाता है तो नियम के अनुसार जिले के 19 समूह 75 प्रतिशत के दायरे में आ जाएंगे, इसके बाद टेंडर कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन समूहों का किया गया रिनीवल
आबकारी विभाग द्वारा ठेकेदारों की रुचि के मुताबिक 19 में स 10 समूहों का वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रिनीवल किया गया है। हालांकि 75 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा होने के बाद ही रिनीवल अस्तित्व में आ पाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जो समूह रिनीवल कराए गए हैं, इनमें सारणी, प्रतापवार्ड, मुलताई, शाहपुर, कोठीबाजार, बैतूल बाजार, आठनेर, चिचोली, पंखा, बोरदेही, समूह शामिल है।
इन समूहों का रिनीवल होना बाकी
आबकारी विभाग से सम्बद्ध जिले के 9 समूह अभी भी रिनीवल होना बाकी है। इनमें सबसे प्रमुख समूह गंज, आमला और भैंसदेही है, जिनके रिनीवल का प्रस्ताव अभी तक नहीं दिया जा सका है। हालांकि कुछ महीने पहले ही गंज समूह का ठेका रुद्रदेव सुरा एन्ड कम्पनी ने लिया था, लेकिन आगामी वित्तीय वर्ष में इस प्रमुख समूह को नजरअंदाज क्यों किया गया,यह समझ से परे है। जिन समूहों का रिनीवल किया जाना है, उनमें सावलमेंढा, रायआमला, दुनावा, बगडोना, गंज, आमला, खेड़ी, सालबर्डी और भंैसदेही समूह शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि इनमें से प्रमुख तीन समूह गंज, आमला और भंैसदेही समूह भी रिनीवल में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा नहीं होता है तो सभी 19 समूहों के रिनीवल प्रस्ताव स्वत: रद्द हो जाएंग। इसके बाद आबकारी विभाग टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा। गौरतलब है कि ऐसी स्थिति में विभाग को 27 फरवरी से 4 मार्च के बीच टेंडर प्रक्रिया शुरू कर खत्म करनी होगी।
इनका कहना…
रिनिवल की प्रक्रिया चल रही है। यदि 75 प्रतिशत रिनिवल नहीं हो पाया तो टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
अंशुमान सिंह चढार, जिला आबकारी अधिकारी,बैतूल





