Betul Ki Khabar: संदिग्धों से निकटता रखने वाले दो एसआई को कोतवाली से हटाया
Today Betul News: Darkness has spread in a ward of the city for ten years, Betul Municipal Corporation installed poles, did not show interest in laying cable.

आईजी को मिली थी शिकायत, अधिकारियों का तर्क- तबादला हुआ…
Betul Ki Khabar: (बैतूल)। दो आदिवासियों के साथ अत्याचार के मामले में बुरी फसी बैतूल पुलिस हर मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। दरअसल यह मामला हाईप्रोफाइल होने और मुख्यमंत्री तक पहुंचने के कारण जरा सी चूक सामने आने पर बात अधिकारियों तक पहुंच जा रही। हाल ही में कोतवाली में पदस्थ दो एएसआई को संदिग्धों और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से निकटता के कारण हटा दिया गया है। एक को बीजादेही और दूसरे को अन्य थाने भेजा गया। यह पूरी कार्रवाई आईजी को पहुंची शिकायत के बाद की जाने की जानकारी सामने आ रही है।
सूत्र बताते हैं कि कोतवाली थाने में लंबे समय से टीआई आशीष सिंह पवार की कार्यप्रणाली विवादों में रही। बैतूल विधायक को तो उनकी कई शिकायतें पहुंची थी, लेकिन एसपी ने विधायक के आग्रह पर टीआई को नहीं हटाया। जब पिछले दिनों दो आदिवासी युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया तो बैतूल पुलिस की किरकिरी पूरे प्रदेश में हो गई। जिले के पांचों विधायकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एसपी को हटा दिया गया। एसपी ने रिलीव होने के पहले कोतवाली टीआई आशीष सिंह पवार को निलंबित कर दिया। इसके बाद भी कोतवाली थाने के अन्य कर्मचारियों पर संदिग्धों से निकटता की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई।
आईजी ने निकलवाई कॉल डिटेल
जानकार सूत्र बताते हैं कि नर्मदापुरम रेंज के अपनी ईमानदार कार्यप्रणाली के लिए चर्चित आईजी इरशाद वली को कोतवाली में पदस्थ एएसआई बलिराम और राज पहाड़े की संदिग्धों और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से निकटता की शिकायत मिली थी। पिछले दिनों वे बैतूल पहुंचे थे तब आईजी ने एएसपी कमला जोशी को दोनों एएसआई के मामले में जांच के निर्देश देकर काल डिटेल निकालने के लिए कहा था। सूत्र बताते हैं कि शिकायत के बाद जब काल डिटेल निकाली तो दोनों एएसआई की आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से बातचीत का खुलासा हो गया। इसे गंभीर चूक मानते हुए आईजी के निर्देश पर प्रभारी एसपी कमला जोशी ने दोनों एएसआई को कोतवाली से हटाकर बीजादेही और एक अन्य थाने भेज दिया है। आईजी के इस सख्त रूख के बाद कोतवाली में हड़कंप मचा हुआ है।
बात बढ़ी तो कहा जा रहा तबादले हुए
सूत्र बताते हैं कि पुलिस विभाग में आईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई को रूटिन प्रक्रिया बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन दोनों के तबादले हुए वास्तविकता यह है कि पुलिस विभाग में 17 लोगों के तबादले हुए थे। इनमें दोनों एएसआई के नाम नहीं थे। यही वजह है कि पूरा मामला गंभीर चूक और लापरवाही का बताया जा रहा है, इसलिए कॉल डिटेल में आपराधिक प्रवृत्ति रखने वलो दो एएसआई को हटाया गया है।
इनका कहना….
इस मामले में आपको ज्यादा जानकारी पता चल गई है। कोतवाली में अधिक समय से पदस्थ रहने के कारण दोनों एएसआई को हटाने के लिए एएसपी को कहा था।
इरशाद वली, आईजी नर्मदापुरम रेंज।
कोतवाली के दोनों एएसआई को एक ही स्थान पर लंबा समय होने के कारण दूसरे थाने भेजा गया है।
कमला जोशी, प्रभारी एसपी बैतूल।





