नपा का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, दैवेभो कर्मचारी को हटाया

बस स्टैंड पर विराम शुल्क की अवैध वसूली का प्रकरण

विजय सावरकर मुलताई। नगर के बस स्टैंड पर आवागमन करने वाली बसों से विराम शुल्क की अवैध वसूली के प्रकरण में दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। वही राजस्व शाखा प्रभारी पर कार्रवाई का प्रस्ताव प्रेसिडेंट इन काउंसिल में रखा जाएगा।

सीएमओ आरके इवनाती ने बताया प्रकरण में नगर पालिका में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और प्रभारी मोहरिर सुमित पवार को निलंबित किया है। सुमित पवार की ड्यूटी बस स्टैंड पर विराम शुल्क वसूली के लिए लगाई थी। जिसे रसीद कट्टा आवंटित किया गया था। अवैध वसूली की शिकायत की वास्तविकता की जांच करने पहुंची। नगर पालिका अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान रसीद कट्टा प्राइवेट व्यक्ति के पास मिला था। पंचनामा बनाने के दौरान सुमित मौके पर नहीं मिला था। इस प्रकरण में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी विशाल भारती की भूमिका भी संदेह के दायरे में आने के चलते विशाल भारती को भी काम से बंद कर दिया है।

श्रीइवनाती ने बताया प्रकरण में राजस्व शाखा प्रभारी जीआर देशमुख द्वारा सौपी जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही सामने आने के चलते श्रीदेशमुख पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव प्रेसिडेंट इन काउंसिल में रखा जाएगा। मुख्य लिपिक भागचंद अहिरवार द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है।

अवैध रूप से विराम शुल्क वसूली हुई थी उजागर

23 अगस्त के पूर्व नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड सेवा शुल्क की वसूली नहीं की जा रही थी। लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा बस स्टैंड सेवा शुल्क के नाम से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया था। वसूली करने वाला बस संचालकों को नगर पालिका की रसीद भी दे रहा था। जबकि वसूली के एवज में राशि नगर पालिका नहीं पहुंच रहा थी। बस स्टैंड पर सेवा शुल्क के नाम पर अवैध रूप से वसूली किए जाने की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,सभापति अजय यादव, शिल्पा शर्मा,महेंद्र जैन ने बस चालकों से सेवा शुल्क की वसूली के संबंध में जानकारी ली थी। एक बस चालक ने बताया था कि सेवा शुल्क के 30 रुपए दिए है। इसके बाद अन्य बस चालकों ने भी बताया रोजाना बस स्टैंड सेवा शुल्क की राशि दे रहे हैं।

इस स्थिति में नपा अध्यक्ष गढ़ेकर ने मौके पर पंचनामा बनाया था। सीएमओ श्रीइवनाती ने बताया था कि अवैध वसूली के प्रकरण में राजस्व शाखा के जीआर देशमुख,अमरलाल कड़वे,सुमित पवार और विशाल भारती को नोटिस जारी कर मंगलवार तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

1 अप्रैल से 22 अगस्त तक कितनी राशि की हुई वसूली को लेकर संशय

बस स्टैंड पर विराम शुल्क के एवज में बीते 1 अप्रैल 2024 से 22 अगस्त तक कितनी राशि वसूल हुई इसकी जानकारी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में सीएमओ श्री इवनाती से चर्चा की तो उन्होंने रिकॉर्ड देखने के बाद जानकारी देने और रिकॉर्ड देखने में समय लगने की बात कही। अब प्रश्न यह है कि विराम शुल्क की राशि बीते वर्ष की तुलना में कम हुई या ज्यादा इसका खुलासा रिकॉर्ड देखने के बाद ही होगा। हालांकि वर्तमान में बीते साल की तुलना में बस स्टैंड पर पहुंचने वाली बसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए वसूली का आंकड़ा बीते साल की तुलना में अधिक होना चाहिए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button