Betul Accident News: जुवाड़ी के पास बस और कार की भिड़ंत, नागपुर निवासी कार सवार गंभीर रूप से घायल, 8 बस यात्री घायल
Betul Accident News: Bus and car collide near Juwadi, Nagpur resident car rider seriously injured, 8 bus passengers injured

Betul Accident News: घोड़ाडोंगरी। बैतूल से सारणी जा रही बस और सारणी से बैतूल लौट रही कार की जुवाड़ी के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार नितेश, जो नागपुर का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रवि अधिकारी ने बताया कि नितेश के माथे और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
बस में सवार आठ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल यात्रियों में सुंदर सिंह, पिता अमल उईके (50), निवासी भोगई खापा, गुल्लोबाई, पति भागू उईके (60), निवासी भोगई खापा,प्रिया, पिता दयामंद सदू (17), निवासी पाथाखेड़ा,दुर्गा मालवी, पत्नी देवी प्रसाद मालवीय (30), निवासी पाथाखेड़ा, लक्ष्मी, पति सुंदरलाल (23), निवासी हमलापुर, मंत्रा सलाम, पिता परसराम सलाम (56), निवासी दमुआ नाका,बिरजू बारस्कर, पिता शिवपाल बारस्कर (21), निवासी भोगई खापा शामिल है।
बस यात्री बिरजू बारस्कर ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल और थाना मोबाइल मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी पहुँचाया गया। सभी का उपचार जारी है।
देखें वीडियो और फोटो…









