Betul Samachar: चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का आगाज कल से

Betul Samachar: Election nomination process starts from tomorrow

देर शाम कलेक्टर सहित अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Betul Samachar: लोकसभा निर्वाचन के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्रमांक 29 के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मंगलवार देर रात कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय के भीतरी और बाहरी हिस्से का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

बुधवार से कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास सुरक्षा बंदोबस्त के चलते कार्यालय के अंदर और बाहर बेरिकेड लगाने शुरू कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के व्यवस्था बनाए जाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा 8 दिन पूर्व ही सारे शहर में बिखरे हुए बेरिकेड्स एकत्रित कर पुलिस कंट्रोल रूम में रखवा दिए थे। अब जरूरत के हिसाब से बेरिकेड्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने लगी सभी दुकानों को हटवाए जाने की कार्यवाही की गई है। कार्यालय के सामने कोर्ट की तरफ से आने वाली सड़क के एक ओर बेरिकेड लगाए गए हैं।

महिला बाल विकास विभाग के सामने का रास्ते पर भी बेरिकेड लगाए जा रहे हैं। इसी तरह ईएलसी कालोनी के सामने कलेक्ट्रेट के पहले गेट के सामने भी बेरिकेटिंग की जा रही है। पूरे परिसर में बेरिकेटिंग किए जाने के बाद सड़क की दोनों तरफ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी।

कलेक्ट्रेट के अंदर भी सुरक्षा के तगड़े बन्दोबस्त

नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भी बेरिकेटिंग कर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। नामंकन फार्म दिए जाने के लिए कलेक्ट्रेट के अंदर 4 से 5 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन फार्म उपलब्ध कराएंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक 28 मार्च से नामांकन उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 4 अप्रैल तक उम्मीदवारों को अपने नामांकन दाखिल करना है।

नामांकन जमा करने के दौरान उम्मीदवार को अपने साथ केवल 5 समर्थकों को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है। 5 अप्रैल को नामांकन फार्म की जांच की जाएगी। निर्वाचन द्वारा उम्मीदवारों को 8 अप्रैल तक अपना नाम वापस लिए जाने की व्यवस्था दी है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button