Betul Ki Taza Khabar: अब आदिवासी युवक को नग्न कर पीटने का मामला गर्माया, विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

Betul Ki Taza Khabar: Now the issue of beating up a tribal youth by stripping him naked has heated up, Congress created ruckus in the Assembly.

तीन दिन में दूसरा आदिवासी बना शिकार, बैतूल से लेकर भोपाल तक मचा हड़कंप, एक आरोपी का घर ढहाया…

Betul Ki Taza Khabar: (बैतूल)। जिले में आदिवासियों पर अत्याचार के मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। महज तीन दिन में आदिवासी युवक को बुरी तरह पीटने का वायरल वीडियो होने के बाद राजनीति गरमा गई है। इस मर्तबा तो तथाकथित युवकों ने आदिवासी युवक को उल्टाकर लटकाया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। वायरल हो रहा वीडियो भले तीन माह पुराना बताया जा रहा हो, लेकिन इसके वायरल होने के बाद कांग्रेस एक बार फिर मुखर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग लिया। इधर पुलिस ने स्वत: मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित युवक को थाने बुलाकर एफआईआर करवाई है। बुधवार को एक आरोपी को आनन-फानन में हिरासत में लेकर उसका आजाद वार्ड स्थित अतिक्रमण वाले आवास के हिस्से को ढहा दिया है।

बैतूल जिला आदिवासी बाहुल्य है, इसलिए यहां पर आदिवासियों पर अत्याचार का मामला मामूली बात पर तूल पकड़ लेता है। विपक्षी पार्टियां ऐसे मुद्दों को लपकने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इसका उदाहरण तीन दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट और मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद देखने को मिला है। इस मामले में जमकर राजनीति हुई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा तो बैतूल पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और मामले के तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह मामला सुर्खियों में ही था कि मंगलवार की देर रात एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक आदिवासी युवक को नग्न करने के बाद उल्टा लटकाकर करीब 4-5 युवक बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद एक बार फिर राजनीति गरमा गई है।

यहां देखें वीडियो…

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

मीडिया में इस मामले का खुलासा होने के तत्काल बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सीधा निशाना लगाते हुए कहा कि यह घटना आपके गृहमंत्री के रूप में इस्तीफे के लिए पर्याप्त है। गृहमंत्री का पद छोड़ ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए जो बेलगाम अपराधी और अपराधियों को नियंत्रित कर सके। दूसरे ओर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह ने भी अपने एक्स प्लेटफार्म पर घटना का वीडियो डालते हुए प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाएंगे?

एक आरोपी पकड़ाया, दो की तलाश

 

पूरे मामले को लेकर राजनीति गरमाने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। दूसरी ओर आदिवासी समाज में आक्रोश पनप गया है। इधर कोतवाली टीआई आशीष पवार ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत के बाद एक आरोपी सोहेल खान को गिफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद घटना में शामिल दो अन्य युवक सोहराब और रिंकेश के भी घटना में शामिल होने की जानकारी मिली है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई है। कई जगह छापा मारकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विधानसभा में भी घटना में जमकर हंगामा

Betul Ki Taza Khabar: अब आदिवासी युवक को नग्न कर पीटने का मामला गर्माया, एक आरोपी का घर ढहाया

कांग्रेस ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस मामले को लेकर जमकर हंगामा कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। खबर है कि कांग्रेस विधायकों ने गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास होने के कारण बैतूल में आदिवासियों पर अत्याचार के बाद जमकर घेरा। कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा भी मांग डाला। हालांकि काफी देर तक हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई की बाधित होने की खबर है। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी इस मामले में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उनसे इस्तीफा की मांग कर डाली है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button