Betul Ki Taza Khabar : रजाई के बिल लगाए और कर दिए पुराने कंबल वितरित

Betul Ki Taza Khabar: Billed for quilt and distributed old blankets

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर का कारनामा, विधायक भी नाराज…

बैतूल। बैतूल जिले के शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में खरीदी का गड़बड़ घोटाला परत दर परत खुल रहा है । वहीं जिले के आला अधिकारियों को की गई शिकायतें भी धूल खा रही है, लेकिन अपनी विधानसभा में होने वाले लाखों रुपए के फर्जीवाड़े को लेकर घोड़ाडोंगरी विधायक जरूर सक्रिय दिख रही हैं। जानकारी मिली है कि रविवार उन्होंने विद्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रबन्धन की जमकर खिंचाई की है, लेकिन अब विधायक का कर्तव्य बनता है की वे पूरे मामले की जांच भी करवाएं । इधर शिकायतकर्ता मुन्नालाल वाडिवा ने सरकार के शिकायत काल सेंटर 181 पर भी शिकायत की है, परंतु जिस प्राचार्य की शिकायत की है, उन्हीं से ही जांच प्रतिवेदन लेकर शिकायत को बंद किए जाने की जानकारी भी मिल रही है। शिकायत कर्ता मुन्नालाल वाडिवा ने दोबारा कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत की हैं।

पुरानी दरी के लगाए नए बिल(Betul Ki Taza Khabar)

भ्रष्टाचार के इस खेल में रोज नए खुलासे हो रहे है। एकल्वय विद्यालय ने 120 दरी खरीदने का बिल लगाकर बाउचर नम्बर 53 से 509 रुपए प्रति दरी के हिसाब से 61 हजार 080 रुपए का भुगतान कर दिया वही विद्यालय में पूर्व से रखी पुरानी ही दरी का छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया है। कुछ ऐसा ही फर्जीवाड़ा रजाई की खरीदी में भी किया गया है। प्रबन्धन ने बाउचर नम्बर 55 के माध्यम से 120 रजाइयों का 1 लाख 17 हजार रुपए भुगतान किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि रजाइयां खरीदी ही नहीं गयी । इस पूरे मामले का यदि भौतिक सत्यापन किया जाय तो अपने आप पूरी हकीकत सामने आ जाएगी।

पड़ताल करने विधायक पहुंची विद्यालय परिसर(Betul Ki Taza Khabar)

Betul Ki Taza Khabar : रजाई के बिल लगाए और कर दिए पुराने कंबल वितरित

एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर में किये जा रहे लाखों के फर्जीवाड़े को लेकर प्रशासन का रुख तो अभी तक अड़ियल बना हुआ है, लेकिन घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने इसे गम्भीरता से लिया है। रविवार उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर प्रबन्धन से जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि परिसर में लगे बोर्ड पर पूर्व विधायक ब्रम्हा भलावी का नाम देखकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की है, क्योंकि प्रबन्धन, क्योंकि फर्जीवाड़े में प्रबन्धन इतना व्यस्त है कि उन्हें यह तक याद नहीं रहा कि विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रम्हा भलावी अब पूर्व हो चुके हैं। विधायक ने कहा कि अब विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। विधायक के अचानक आवासीय परिसर के निरीक्षण के बाद अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि आवासीय परिसर में रहने वाले छात्र छात्राओं के कंधे पर बंदूक रखकर अपना स्वहित साधने वाले जेल की हवा खा सकेंगे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button