Betul Sucide News: संघमित्रा एक्सप्रेस से कूदे बिहार के आरा निवासी प्रेमी युगल , युवती बैतूल रेफर
Betul Suicide News: Bihar's Arrah resident couple jump from Sanghamitra Express, girl referred to Betul

जानकारी देने से बच रही मुलताई पुलिस…
▪️विजय सावरकर
Betul Sucide News:(मुलताई)। बेंगलुरु से पटना जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस में सवार युवक युवती चलती ट्रेन से कूद गए दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। युवक-युवती बिहार के भोजपुर आरा के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार प्रियंका पति अमित पासवान 25 साल का घर मे रहने वाले पंकज पिता किशन 24 साल के साथ प्रेम प्रसंग था। बीते 5 जनवरी को पंकज प्रियंका को लेकर चला गया था। प्रियंका का कहीं पता नहीं चलने पर उसके परिजनों ने भोजपुर आरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमित को रिश्तेदारों से जानकारी मिली थी कि पंकज प्रियंका को लेकर बेंगलुरु में रह रहा है। सूचना मिलने पर भोजपुर आरा पुलिस थाने के एएसआई मजहर हुसैन आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ प्रियंका के पति अमित ससुर को लेकर बेंगलुरु गए।

आरा पुलिस बेंगलुरु से प्रियंका और पंकज को लेकर लेकर संघमित्रा एक्सप्रेस से पटना जा रहे थे। पंकज प्रियंका और उसका पति अमित ससुर स्लीपर कोच में और आरा पुलिस एसी कोच में सवार थे। रविवार सुबह ग्राम चिचण्डा के पास ट्रेन धीमी होने पर पंकज और प्रियंका ट्रेन से कूद गए। दोनों घायलों को रेलवे ठेकेदार के वाहन से इलाज के लिए अस्पताल लाया। बीएमओ डॉक्टर अभिनव शुक्ला ने बताया पंकज को मामूली चोट और प्रियंका के सिर में चोट आई है। प्रियंका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। भोजपुर आरा पुलिस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।





