Betul Samachar : खाली प्लाटों में भरा बारिश का पानी, बीमारी का डर, एक तरफ शहर को नंबर-1 बनाने का प्रयास, तो दूसरी ओर सफाई को लेकर तमाम दावे खोखले

Betul Samachar: Rain water filled in empty plots, fear of disease, on one hand the effort to make the city number-1, and on the other hand all the claims regarding cleanliness are hollow

 

Betul Samachar : (बैतूल)। शहर में सैकड़ों प्लाट खाली पड़े है, जिसमें बारिश का पानी जमा हो रहा है। इस पानी में बीमारी के मच्छर पनप रहे हैं। एक तरफ नगर पालिका सर्वेक्षण में शहर को नंबर-1 बनाने का प्रयास कर रहा है तो दूसरी ओर सफाई को लेकर तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कहने को शहर के 33 वार्डों में सैकड़ों सफाईकर्मी काम पर लगे हैं। साथ ही डोर – टू – डोर कचरा संग्रहण भी जारी है। बावजूद शहर की कॉलोनियों में खाली प्लॉट गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो गए हैं। इनमें मच्छर पनप रहे हैं तो लोग बदबू से भी परेशान है।

लोगों ने शिकायतें तक कर दी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। गंदगी का पर्याय बने खाली प्लॉट लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को घर के आसपास या सामने पड़े खाली प्लॉटों से है। इनमें बारिश के समय से पानी भरा हुआ पानी अब सड़ांध मारने लग गया है। गंदे पानी में मच्छर पनप कर बीमारी फैला रहे हैं। लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। खुले प्लॉट पर गंदगी शहर की लगभग सारी कॉलोनी की समस्या है।

खाली प्लाट की समस्या से परेशान लोगों का कहना है कि खाली प्लॉट में भरे पानी से घर में सीलन आ रही है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका द्वारा प्लॉट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। अधिकांश जगह नाली नहीं होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी खाली प्लाटों में भर रहा है।

खाली प्लाटों में भरे गंदे पानी के कारण स्थानीय रहवासियों को परेशानी हो रही है। गंदे पानी में मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। इससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। कालापाठा क्षेत्र में एक खाली पड़े करीब 2 हजार स्क्वायर फीट के प्लॉट में गंदा पानी भरा हुआ है। स्थिति यह है, कि जहरीले जंतू सहित पानी के दुगंर्ध से लोग परेशान हैं।

वार्ड वासियों ने कहा कि बारिश के दिनों में प्लॉट में पानी भराने से फैल रही गंदगी को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। हालत यह है कि खाली प्लाटों में भरे गंदे पानी में आवारा मवेशी बैठे रहते हैं। इसके अलावा सफाई नहीं होने के कारण उसमें से दुर्गंध उठती रहती है। इस कारण यहां से गुजरने वाले पैदल राहगीरों को परेशानी होती। हर साल नगर पालिका को टैक्स जमा किया जाता है। बावजूद इसके लोगों की किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं होता है। किसी भी स्तर से कोई सुनवाई नहीं होती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button