Betul Samachar: महिला के साथ रेप का मामला विधानसभा में गूंजेगा

Betul Samachar: The case of rape of a woman will resonate in the assembly.

नेता प्रतिपक्ष कल लगाएंगे ध्यान आकर्षण, पुलिस के लिए गले की हड्डी बना महिला के विवाह का मामला

Betul Samachar: बैतूल। एक दुराचार पीड़ि़त के साथ हो रहे अत्याचार को नजरअंदाज कर उसका थाने में ही विवाह करवाने वाली पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन इस मामले को हल्के में लेना भारी पड़ रहा है। पूरे मामले में पुलिस ने अपने अधिकारों को ताक पर रखकर जो लीपापोती की है, उस पर अब सरकार को विपक्ष ने घेरने का मन बना लिया है।

जानकारी मिली है कि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा इस मामले को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया जा रहा है। अगर प्रकरण को लेकर विधानसभा मे हंगामा मचता है तो नियमों को ताक पर रखकर रिटायरमेंट पार्टी में वर्दी पर ठुमके लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर तो गाज गिरने की संभावना से इहंकार नहीं किया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि इस गम्भीर मामले से पूरे 24 घंटे तक अनजान बने रहने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई से इंकार नहीं किया जा सकता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

इस पूरे घटनाक्रम में बैतूल पुलिस द्वारा किए कृत्य को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने गम्भीरता से लिया है, क्योंकि जिस तरह से एक आम महिला पूरे 10 घंटे तक अपने शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने थाने में बैठी रही और टीआई सहित पुलिस कर्मी वर्दी पर ठुमके लगाते रहे। इस घटनाक्रम ने आम लोगों के बीच भी पुलिस की जमकर किरकिरी कराई है। जानकारी मिली है कि घटनाक्रम से सम्बंधित समस्त तथ्य वागद्रे द्वारा नेता प्रतिपक्ष को भेज दिए गए हैं। चूंकि बुधवार विधानसभा में बजट पेश किया जाना था।

इस वजह से कार्यवाही रोक दी है, लेकिन गुरुवार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा विधानसभा में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव दाखिल कर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। इसकी पुष्टि सिंघार के पीए नरेंद्र शर्मा ने भी की है। बताया जा रहा है कि मुलताई थाने में जिस तरह नियम कायदे कानूनों की धज्जियां उड़ाई है। उसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button