Video: आखिर क्यों बोले पंचायत मंत्री, मध्यप्रदेश नदियों का मायका है
मुलताई पहुंचकर की सूर्य पुत्री मां ताप्ती की आरती, परिक्रमा भी लगाई

मुलताई (विजय सावरकर)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शुक्रवार शाम में पवित्र नगरी पहुंचे। रात 8:15 के दरमियान मंत्री पटेलसपत्नीक ताप्ती सरोवर के तट पर पहुंचे और मां ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके उपरांत प्राचीन मा ताप्ती मंदिर में भी पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के उपरांत मंत्री पटेल ने ताप्ती सरोवर की परिक्रमा की।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री श्रीपटेल ने कहा मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। वह बीते दो साल से मध्यप्रदेश की नदियों के उद्गम स्थल का दर्शन करने के लिए भ्रमण कर रहे हैं। इसी के चलते माताप्ती के उद्गम स्थल पर भी पहुंचे हैं। श्रीपटेल ने कहा नदियों के किनारे हमारी सभ्यता विकसित हुई है। लेकिन वर्तमान में जंगलों के कटने और पानी के लिए ट्यूबवेलो के खनन से जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। हम सब की जिम्मेदारी मां ताप्ती का प्रवाह सतत बना रहे।
श्रीपटेल ने कहा मैंने मां नर्मदा की भी परिक्रमा की है। हमें नदियों के स्रोतों के संरक्षण का चिंतन करना होगा। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार,जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सहित भाजपा नेता उपस्थित थे। पटेल पवित्र नगरी में ही रात्रि विश्राम कर रहे हैं।




