Betul Collector News : अवकाश पर कलेक्टर, जनसुनवाई से नदारद कई विभाग के अधिकारी, जनसुनवाई में सामने आई विभागीय अधिकारियों की लापरवाही

Betul Collector News: Collector on leave, many department officials missing from public hearing

Betul Collector News :(बैतूल)। जिले की कमान संभालते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने प्रशानिक कसावट पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को बता दिया था कि उनकी वर्किंग का तरीका क्या होना चाहिए? आम जनता से जुड़ेे कार्यों को पहली प्राथमिकता देने के साथ-साथ उन्होंने प्रत्येक मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में भी काफी तब्दीलियां की है, ताकि अपनी समस्याएं लेकर जिला मुख्यालय पहुंचने वाले नागरिकों को कोई तकलीफ ना हो सके। जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। इसके लिए प्रत्येक विभाग के प्रमुख अधिकारियों के साथ साथ अनुविभागीय अधिकारियों तक को जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज मंगलवार की गई जनसुनवाई में जो नजारा देखने को मिला उससे प्रतीत हो रहा है कि लोगों की समस्याओं से अधिकारियों को कोई लेना देना नहीं है।

हमेशा की तरह आज भी जनसुनवाई कलेक्ट्रेट के मीटिंग हाल में ही आयोजित की गई थी। दूर दराज से अपनी समस्याएं लेकर आने वाले आम नागरिकों भीड़ तो अच्छी खासी नजर आ रही थी लेकिन समस्याओं का निराकरण करने वाले अधिकांश अधिकारी जनसुनवाई से नदारद थे। कई कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं। जब इसकी वजह पता कि गई तो मालूम चला कि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अवकाश पर हैं। हालांकि उनके स्थान पर अपर कलेक्टर जेपी सैयाम जनसुनवाई कर रहे थे, लेकिन अब तक क्लेक्टर मात्र की उपस्थिति से जो मीटिंग हाल अधिकारियों से खचा खच भरा हुआ दिखाई देता था। वहीं आज इनकी संख्या काफी कम नजर आई। इसका उदाहरण भी तब सामने आया जब शिकायत या समस्या से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अपर कलेक्टर तलब करते रहे, लेकिन कई अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से लोगों की समस्याओं का निराकरण करने में असुविधा महसूस की गई, जो भी है लेकिन यह तो तय है कि कलेक्टर की जिला मुख्यालय पर उपस्थिति अधिकारियों पर असरदार तो होती है, लेकिन कलेक्टर की अनुपस्थिति में हालात में मनमर्जी के नजर आने लगते हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button