Betul Weather News: कड़ाके की ठंड: सीजन में पहली बार तापमान 7.8 डिग्री पर

Betul Weather News: Severe cold: Temperature at 7.8 degrees for the first time in the season

पूरे जिले में शीत लहर का दौर जारी, शाम ढहलते ही जलने लगे अलाव…

Betul Weather News:(बैतूल)। जिले में एक बार फिर ठंड ने जबरदस्त पलटवार किया है। पूरे जिले में कंपकपा देने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। इस सीजन में पहली बार तापमान 7.8 डिग्री पर पहुंचा है। मंगलवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने एक दो दिन तक इसी तरह ठंड का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी है और पूरा जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है।

रात के समय इतनी अधिक ठंड पड़ रही है कि अब लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। मंगलवार को ही मौसम में बदलाव आ गया। शाम 4 बजे से ही ठंडी हवाएं चलने लगी थी, जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई। ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में भी 2 डिग्री की कमी दर्ज की है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार दिन में भी सर्द हवाएं चलती रही। लोग ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लेते नजर आए। ठंडी हवाओं के कारण धूप के तेवर भी कम हो गए हैं।

फिर से जलने लगे अलाव(Betul Weather News)

उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोगों ने फिर से ठंड से बचने के लिए अलाव जला लिए हैं। रात के समय इतनी अधिक ठंड पड़ रही है कि लोग बिना अलाव के खुले आसमान के नीचे रात नहीं बिता पा रहे हैं। जिला अस्पताल, बसस्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अलाव जल रहे हैं। आने-जाने वाले यात्री अलाव का सहारा लेकर कड़ाके की ठंड से निजात पा रहे हैं। इधर फुटपाथ पर रात बिताने वाले लोगों की ठंड ने मुश्किले बढ़ा दी है। मौसम विभाग भोपाल ने जारी की एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आ सकती है।

मंगलवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही(Betul Weather News)

मौसम विभाग के मुताबिक बैतूल में मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। इसके पहले तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंचा था। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गई है, लेकिन अब फिर से तापमान में गिरावट आने लग गई है। जैसे ही उत्तर भारत क्षेत्र में बर्फबारी होगी और हवाएं चलेगी। इसका असर जिले में भी देखने को मिलेगा और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आने लगेगी।

फसलों को होगा फायदा(Betul Weather News)

दिन का तापमान फसलों के लिए फायदेंमंद साबित होगा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि रबी की फसल कम तापमान में होने वाली फसल है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी फसलों को उतना अधिक फायदा होगा। किसानों को सिंचाई कम करनी पड़ेगी। हालांकि पाला पड़ने की स्थिति में फसलों को नुकसान की भी आशंका बनी रहेगी। इस बार तापमान में लगातार उतार चढ़ाव होने से इसका असर फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। अभी कुछ दिन पहले तक लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी थी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button