Betul ki Taza Khabar: झोलाछाप डॉक्टर को बना दिया विधायक प्रतिनिधि, अस्पताल में एमबीबीएस डाक्टरों पर झाड़ रहा रौब

Betul ki Taza Khabar: Quack doctor made MLA representative, MBBS doctors are being shamed in the hospital

घोड़ाडोंगरी विधायक की विवादास्पद कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

Betul ki Taza Khabar:बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके की कार्यप्रणाली को लेकर जहां प्रशासनिक हल्कों में नाराजगी व्याप्त है तो वहीं उनके द्वारा लिए गए निर्णयों से आम जनता में भी नकारात्मक संदेश पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में एक झोलाछाप डॉ. असीम सिकदार को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर निर्देश जारी किए हैं कि भौंरा निवासी डॉ असीम सिकदार को चिकित्सा प्रकोष्ठ का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाए ने की अनुशंसा की जाती है। (Betul ki Taza Khabar)

शासन योजनाओं से अवगत कराते हुए इनका सहयोग प्राप्त करें, लेकिन इसके विपरित विधायक प्रतिनिधि न ही अस्पताल का निरीक्षण कर एमबीबीएस डॉक्टरों को निर्देश जारी कर रहा है, बल्कि झोलाछाप डॉक्टरों को सपोर्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर दबाव भी बना रहा है। अन्य दूसरे मामले में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके द्वारा चिचोली मंडल में की गई विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति पर भी बवाल खड़ा हो चुका है। जिस प्रतिनिधि को यहां पर नियुक्त किया गया है उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस नियुक्ति को कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बताया गया है।

केवल बैठक में होना है शामिल  (Betul ki Taza Khabar)

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में झोलाछाप डॉ. असीम सिकदार जैसे ही विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, वैसे ही वे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने मरीजों को फल वितरण के साथ-साथ मरीजों से चर्चा भी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने बीएमओ सहित एमबीबीएस डॉक्टरों को निर्देश देने भी शुरू कर दिए। जबकि विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति विधायक द्वारा सिर्फ इसलिए की जाती है कि विधायक की अनुपस्थिति में वे आवश्यक बैठकों में उपस्थित होकर विधायक का पक्ष अधिकारियों के बीच रख सके, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनोनित किए गए विधायक प्रतिनिधि द्वारा उल्टी गंगा बहाने के प्रयास किए जा रहे हैं और यह प्रयास समस्त अस्पताल प्रबंधन के लिए गले के नीचे नहीं उतर रहा है।

चिचोली में भी विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति पर बवाल (Betul ki Taza Khabar)

घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके द्वारा चिचोली मंडल में की गई विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति पर भी खुद पार्टी के पदाधिकारियों में असंतोष पनप रहा है। इसका सबूत सोशल मीडिया पर भी नजर आने लगा है। विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री संतोष चिक्का टेकाम ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए वाट्सएप पर पोस्ट डाली है कि माननीय विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति चिचोली में किए जाने पर बधाई-शुभकामनाएं। समस्त ग्रामीण मंडल चिचोली की भाजपा पदाधिकारियों एवं भाजपा समर्थित सरपंचों ने जो दिन रात मेहनत करके विधानसभा चुनाव में विजयश्री परिणाम दिलाए हैं। उसके बाद भी ग्रामीण मंडल चिचोली की उपेक्षा की गई है। मैं आपके द्वारा की गई इस नियुक्ति का पुरजोर विरोध करता हूं। आपके निर्णय से कहीं न कहीं हम सभी ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं को उपेक्षा की अनुभूति हुई है।

इनका कहना…

मैं अभी एक कार्यक्रम में व्यस्त हूं। विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्तियों पर बाद में ही चर्चा कर पाऊंगी।

गंगा उइके, विधायक घोड़ाडोंगरी।

 जानकारी में आया है कि स्वास्थ्य केंद्र में मनोनीत विधायक प्रतिनिधि झोलाछाप डॉक्टर है। इस संबंध में माननीय विधायक से चर्चा करेंगे।

डॉ एसके रघुवंशी, बीएमओ घोड़ाडोंगरी

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button