Betul News: युवक की हत्या व लूट के मामले के चार आरोपियों को उम्रकैद
Betul News: Life imprisonment to four accused in the murder and robbery case of a young man.

सजा पाने वालों ने एक महिला भी शामिल, शराब पिलाकर हत्या करने का था संगीन आरोप…
▪️दुर्गा प्रसाद जौंजारे
Betul News:(आमला)। आमला थाना क्षेत्र के बोड़खी में एक युवक की हत्या आउट लूट करने के मामले में 27 जनवरी शनिवार को आमला अपर सत्र न्यायाधीश नें आरोपियों को दोषी मानते हुए एक महिला सहित तीन युवकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों को अर्थदंड से दंडित किया गया है। अभियोजन अधिकारी नें बताया कि आमला के बोड़खी में बीते 29अगस्त 2022 को अंकित पवार खापाखतेड़ा अपने दोस्त से मिलने और पूजा पाठ कराने गए था। इसी दौरान 4 लोगों नें उसे शराब पिलाकर हत्या कर पैसे और मोबाइल लूट कर कुएं में शव फेंक दिया ।
आमला पुलिस नें मामले की विवेचना करने के बाद 4 लोगों पर हत्या और लूट का मामला दर्ज किया था। लगभग 17 माह बाद शनिवार को इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश अतुल राज भलावी ने फैसला सुनाते हुए आरोपी आरती बागड़े, अजय, पवन पंद्राम, हितेश उर्फ़ गोंल्डी को आजीवन कारावास की सजा और 5- 5 हजार रुपय से दंड से दंडित किया है। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी लंबे समय से जेल में ही बन्द है।





