Citroen E-C3 Shine Trim Launch: सिर्फ 57 मिनट में चार्ज होकर 320 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक कार
Citroen E-C3 Shine Trim Launch: This electric car will drive 320 km after charging in just 57 minutes

Citroen E-C3 Shine Trim Launch: फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रॉएन ने E-C3 का नया टॉप-ऑफ-द-लाइन ट्रिम- शाइन लॉन्च किया है। इस ट्रिम की शुरुआती कीमत 13.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की है। शाइन ट्रिम तीन वेरिएंट्स- शाइन, शाइन वाइब पैक और शाइन डुअल टोन वाइब पैक में उपलब्ध है। ऑल-इलेक्ट्रिक ई-सी3 देश के 53 शहरों में 58 सिट्रोएन शोरूम पर उपलब्ध है। ई-सी3 को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।(Citroen E-C3 Shine Trim Launch) नए फीचर्स के तौर इस इस मॉडल में डायमंड कट अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नॉन-रिमूवल बैटरी पैक का उपयोग किया गया है और यह सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी। यात्रियों के मनोरंजन के लिए इस गाड़ी में 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है।(Citroen E-C3 Shine Trim Launch)
क्या है इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की रेंज?(Citroen E-C3 Shine Trim Launch)
सिट्रॉन EC3 में 29.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी मदद से यह कार एक बार चार्ज करने पर 320 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। यह पावरट्रेन 57PS पावर और 143Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही इसे साधारण चार्जर से चार्ज करने में 10 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। वहीं DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे 57 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।(Citroen E-C3 Shine Trim Launch)
Citroen E-C3 Shine के स्पेसिफिकेशन्स(Citroen E-C3 Shine Trim Launch)

मैकेनिक्स और टेक्निकल अपडेट के मामले में E-C3 पहले जैसी ही है। यह 29.2 kWh बैटरी से लैस है, जो इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी है। इसकी मोटर 76bhp और 143Nm आउटपुट देती है।Citroen के मुताबिक, E-C3 कुल 6.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
यह दो ड्राइविंग मोड- इको और स्टैंडर्ड के साथ आती है।(Citroen E-C3 Shine Trim Launch)फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता का दावा है कि ईवी की फुल चार्ज पर ड्राइविंग रेंज 320 किमी है।15amp प्लग के साथ यह 10 घंटे और 30 मिनट में 10% से 100% चार्ज हो जाती है जबकि DC फास्ट चार्जर इसे 57 मिनट में चार्ज कर देता है।(Citroen E-C3 Shine Trim Launch)
- Also Read: Rolls Royce Spectre Electric: 530km रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुई Rolls Royce Spectre, जानें कीमत
Citroen E-C3 के सभी वेरिएंट्स की कीमतें(Citroen E-C3 Shine Trim Launch)
- Live- 11.61 लाख रुपये
- Feel- 12.70 लाख रुपये
- Feel Vibe Pack- 12.85 लाख रुपये
- Feel Dual Tone Vibe Pack- 13 लाख रुपये
- Shine- 13.20 लाख रुपये
- Shine Vibe Pack- 13.35 लाख रुपये
- Shine Dual Tone Vibe Pack- 13.50 लाख रुपये




