Betul Crime News: .बैतूल में आईजी की शहर में मौजूदगी में दौरान फिर एक चोरी, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल….
Betul Crime News: Another theft in Betul during IG's presence in the city, questions are being raised on the silence of public representatives....

Betul Crime News:(बैतूल)। गंज थाना पुलिस की बेफ्रिकी का फायदा उठाकर चोर सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। चोरों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। बुधवार की रात को गंज व्यवसायिक क्षेत्र सब्जी मंडी स्थित एक पानठेले को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर ने पानठेले से नगद चिल्लर रूपए और सिगरेट, पाउच पर हाथ साफ कर दिया।(Betul Crime News) चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गंज सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित अर्जुन राठौर (भूरा) के पानठेले में बुधवार की रात को अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पानठेले में रखे सिगरेट और गुटखा पाउच के पैकेट पर हाथ साफ कर दिए।
कुछ चिल्लर नगदी राशि थी उसे भी चोर लेकर चले गए। इस चोरी की घटना में हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। जहां चोरी हुई वह क्षेत्र व्यस्ततम क्षेत्र है। यहां रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों की 24 घंटे आवाजाही बनी रहती है। व्यस्ततम क्षेत्र होने के बावजूद भी चोरों ने आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। गंज क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार चोरियों की घटनाएं सामने आ रही है। (Betul Crime News) ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। कहीं न कहीं पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण चोर बेखौफ हो गए और चोरी की घटना को आसानी से अंजाम दे रहे है। व्यस्ततम क्षेत्र में हो रही चोरियों से ऐसा लग रहा है कि पुलिस रात्रि गश्त अच्छे से नहीं कर पा रही है।(Betul Crime News)
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात(Betul Crime News)
पानठेले में हुई चोरी की घटना आसपास लगे दुकानों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फूटेज में एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने पानठेले का ताला तोड़ा और वह अंदर प्रवेश हुआ। पानठेले में रखे सिगरेट, पाउच और रूपए पर हाथ साफ किए। चोर चोरी करते हुए जाते दिखाई दे रहा है। चोरी की घटना की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
(Betul Crime News)यहां देखें वीडियो…
व्यापारियों में पनप रहा आक्रोश(Betul Crime News)
व्यवसायिक क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के कारण व्यापारियों में आक्रोश बढऩे लगा है। कई बार व्यापारियों ने कप्तान से पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने की गुहार लगाते हुए चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। इसके बावजूद भी चोरी की घटनाएं कम नहीं हो पा रही है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण चोरियां लगातार हो रही है। पुलिस रात्रि गश्त अच्छे से करती है तो चोरों की इतनी हिम्मत नहीं की वे चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सके। अभी तक हुई चोरियों में कई व्यापारियों को बढ़ा नुकसान हुआ है। दुकानों के साथ-साथ चोर घरों को भी निशाना बना रहे है।(Betul Crime News)





