Betul Crime: व्यवसायिक क्षेत्र गंज में युवक की सिर कुचलकर हत्या
Betul Crime: Young man murdered by crushing his head in commercial area Ganj

हाथी नाले के पास मिला शव, शहर में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ…
Betul Crime:(बैतूल)। जिले में हत्या, लूट, चोरी जैसे संगीन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। शहर के गंज क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। गंज थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि बुधवार सुबह गंज क्षेत्र कपूर एण्ड संस हाथी नाले के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।(Betul Crime)
मृतक की शिनाख्त अनिल पिता चिंदू छेरके (42) के रूप में की गई। युवक की अज्ञात लोगों ने किसी भारी वस्तु से सिर कूचलकर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक खेती का काम करता है और वह अपने भांजे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए ग्राम दनोरा गया था। पार्टी से जब युवक घर के लिए रवाना हुआ तो सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अपने परिचितों से जानकारी ली, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह युवक का शव गंज क्षेत्र में पड़ा मिला।(Betul Crime) पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।(Betul Crime)
पुलिस का कहना है कि हत्या के संबंध में मृतक के परिजनों से भी विस्तार से जानकारी ली जाएगी कि वह घर से कितने बजे और किसके साथ निकला था। पुलिस आरोपियों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा ले रही है।(Betul Crime) प्रथम दृष्टया जांच में यह जानकारी सामने आ रही है कि मृतक दो लोगों के साथ बैतूल की ओर आते दिखाई दे रहा है। लौटते समय दो ही व्यक्ति जाते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(Betul Crime)





