Betul loksabha election result : भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके चौथे चरण की मतगणना के बाद 1 लाख से अधिक मतों से आगे, 4 लाख से जीत की संभावना

बैतूल। संसदीय क्षेत्र में चार चरण की मत गणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी दुर्गादास उईके एक लाख तीन हजार 92 वोट से आगे चल रहे हैं। चार चरण में हुई मतों की गिनती में बीजेपी के दुर्गादास उइके को कुल 2 लाख 27 हजार 408 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को चार चरण में कुल 1लाख 24 हजार 316 वोट प्राप्त हुए हैं। यदि भाजपा प्रत्याशी की बढ़त इसी प्रकार रही तो जीत का आंकड़ा 4 लाख के पार भी हो सकता है। हालांकि अधिकृत परिणाम सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।




