Betul Samachar: जिला अस्पताल में 18 करोड़ की क्रिटिकल केयर भवन शुभारंभ के लिए तैयार

Betul News: Critical care building worth Rs 18 crore in district hospital is ready for inauguration

50 बिस्तरीय हेल्थ ब्लाक बनने से मरीजों को मिलेगी सुविधा, गंभीर मरीजों को नहीं जाना होगा नागपुर-भोपाल

Betul Samachar: बैतूल। जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। भवन निर्माण कार्य कर रही एजेंसी द्वारा जल्द ही भवन को स्वास्थ्य विभाग के हेंडओवर किया जाएगा। हेंडओवर की कार्रवाई पूरी होने के बाद सेंटर का शुभारंभ होगा। जल्द ही जिलेवासियों को इसका लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक 18 करोड़ से अधिक की लागत में जिले अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक बनाया जा रहा है।

भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक इस माह के आखरी या फिर जुलाई माह में भवन हेंडओवर की कार्रवाई की जाएगी। 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक में गंभीर मरीजों को उपचार मिलेगा। इस सेंटर के शुरू हो जाने के बाद गंभीर मरीजो को नागपुर-भोपाल कम जाना पड़ेगा। बैतूल में ही गंभीर मरीजों को भी उपचार मिलेगा। जब भी अस्पताल में कोई गंभीर मरीज के आने पर सबसे पहले इस मरीज को क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक में भर्ती किया जाएगा। उपचार मिलने के बाद मरीज को अन्य वार्ड में शिफ्ट करेंगे।

ब्रीज भी बनकर हुआ तैयार

मुख्य अस्पताल और क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के बीच ब्रीज बनाकर आपस में जोड़ दिया गया है। ताकि मरीजों को क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक से मुख्य अस्पताल के वार्डों में आसानी से शिफ्ट किया जा सके। ब्रीज की निर्माण से मरीजों को लाने-लेजाने में सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्य अस्पताल और क्रिटिकल सेंटर के बीच अंतर होने के कारण ब्रीज का निर्माण का करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक ब्रीज का काम भी पूरा हो चुका है। मुख्य अस्पताल और क्रिटिकल सेंटर का आपस में जोड़ दिया गया है।

डॉक्टर और कर्मचारियों की पड़ेगी जरूरत

क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है। इसकी शुरूआत करने के लिए डॉक्टर और कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। वैसे भी अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों की बेहद कमी है। बिना डॉक्टरों और स्टॉप के क्रिटिकल केयर का संचालन करना आसान नहीं होगा। अस्पताल भवन तो चकाचक बन रहे है, लेकिन डॉक्टर और अन्य स्टॉप की कमी पूरी नहीं हो रही है। पिछले वर्ष जिला अस्पताल के 4 डॉक्टर रिटायर्ड हो गए। इनके स्थान पर नए डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो सकी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्रिटिकल केयर का संचालन करना इतना मुश्किल होगा।

इनका कहना….

क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने में है, कुछ छोटे-मोटे काम बचे है उसे जल्द पूरा किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद हेंडओवर की कार्रवाई करेंगे।

डॉ. जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button