Khali In Betul : बैतूल में आखिर 25 फरवरी को क्यों आ रहे पूर्व विश्व चैम्पियन द ग्रेट खली? वीडियो में क्या दिया संदेश? देखें पूरी खबर इस लिंक पर…

Khali In Betul Wrestler Khali will come to Balajipuram on 25th February

Khali In Betul – दंगल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को करेंगे सम्मानित…

Khali In Betul : (बैतूल)। रेसलिंग की दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर विश्व डंका बजाने वाले रेसलर खली आगामी 25 फरवरी को बैतूल आएंगे। वे समीपी नगर बालाजीपुरम में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले हैं। बालाजी मंदिर में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार बांटेंगे। सूत्रों के अनुसार आगामी 25 फरवरी को श्री रूम्मणी बालाजी मंदिर परिसर में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति के अनुसार दंगल प्रतियोगिता में इटारसी की समिति भी सहयोग कर रही है। इसमें पूरे प्रदेश से नामी पहलवान शामिल होंगे। विशाल दंगल प्रतियोगिता के लिए सभी को सूचना भी दे दी गई है। इस दंगल प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण रेसलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह रहे पूर्व विश्व चैम्पियन खली भी मौजूद रहेंगे। वे भी हाजरों दर्शकों की मौजूदगी में अपने दांव पेंच दिखाएंगे। रेसलर खली के आने की सूचना के बाद उनके चाहने वालों में खासा उत्साह देखा गया है।

यहां देखें वीडियो.. 

सोशल मीडिया पर दी खली ने जानकारी (Khali In Betul)

सोशल मीडिया पर पूर्व विश्व चैम्पियन खली ने अपने बैतूल आगमन को लेकर सोशल मीडिया पर खुद जानकारी दी है। करीब 30 सेकंड के वायरल हो रहे हैं खली के वीडियो में उन्होंने कहा कि आगामी 25 फरवरी को वे बैतूल के बालाजीपुरम में आ रहे हैं। वे दंगल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देखते ही देखते हजारों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। लोग इसे खुद आगे भी बढ़ा रहे हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button