Betul News: दिन दहाड़े बड़े हनुमान मंदिर में प्रतिमा पर लगा सोने का तिलक हुआ चोरी

Betul News: Gold tilak applied on the statue of Bade Hanuman temple was stolen in broad daylight

Betul News: मुलताई नगर के ताप्ती वार्ड में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बड़े हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा सोने का तिलक दिनदहाड़े अज्ञात चोर द्वारा चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी ने तिलक चोरी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

पुजारी दुर्गादास वैष्णव ने थाना प्रभारी को सौंपी शिकायत में बताया मंगलवार सुबह 8:30 बजे के दरमियान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। उस दौरान हनुमानजी की प्रतिमा पर तिलक लगा था। हनुमान मंदिर में पूजन करने के बाद वह मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करने चले गए थे।

इस दौरान हनुमान मंदिर में कुछ श्रद्धालु दर्शन और पाठ कर रहे थे। जब वह दुर्गा मंदिर से पूजा करने के बाद हनुमान मंदिर में पहुंचे तो हनुमानजी की प्रतिमा पर लगा सोने का तिलक नदारद मिला। पुजारी दुर्गादास वैष्णव ने बताया हनुमानजी की प्रतिमा पर लगा सोने का तिलक कई वर्षों पुराना था। जिसका वजन लगभग एक तोले था।

पुजारी ने थाना प्रभारी से चोरी की घटना की जांच करने की मांग की है। गौरतलब है कि पवित्र नगरी में स्थित बड़े हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। शनिवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचने हैं। मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालु की भावना भी आहत हुई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button