Betul News : भीमपुर स्वास्थ्य विभाग का एमपीडब्ल्यू एक ही जगह 12 वर्ष से पदस्थ

Betul News: MPW of Bhimpur Health Department has been posted at the same place for 12 years.

सेहरा तबादला होने के बावजूद फिर भीमपुर अटैच किए गए

Betul News : (बैतूल)। स्वास्थ्य विभाग में अंधा बांटे रेवड़ी,चीन-चीन कर दे की तरह तबादले एवं अटैचमेंट की रेवडिय़ां बांट दी गई है। अधिकारियों ने विभागीय नियमों की अनदेखी कर एक ही कर्मचारी को लंबे समय तक पदस्थ करने का जैसे बीड़ा उठा लिया हो। ताजा मामला भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में देखने को मिला। यहां पदस्थ एमपीडब्ल्यू बलदेव बर्डे पिछले 12 वर्ष से जमे है। करीब 6 माह पहले उनका तबादला सेहरा कर दिया गया है था, लेकिन फिर दोबारा अटैचमेंट होने से अन्य कर्मचारियों में नाराजगी पनप रही है। दूसरी तरफ आरोप लग रहे है कि एक ही कर्मचारियों को एक ही स्थान पर कैसे पदस्थ किया जा रहा है।

सूत्र बताते है कि बीएमओ डॉ संदीप धुर्वे की पदस्थापना के बाद से भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थिति काफी बिगड़ गई है। दरअसल यहां कर्मचारियों में उनके आने के बाद छुट्टी लेने जैसी होड़ सी मच गई है। पहले ही यहां पर कर्मचारी वर्षो से जमे हुए है। इसके बाद छुट्टी पर जाने से व्यवस्था बिगड़ रही है। सूत्र बताते है कि यहां पदस्थ एमपीडब्ल्यू बलदेव बर्डे पिछले 12 वर्षो से जमे हुए है। श्री बर्डे पर आरोप लग रहे है कि वे सप्ताह में एक या दो दिन बैतूल से भीमपुर पहुंचते है।

बीएमओ से चर्चा के बाद शाम 4 बजे बैतूल की ओर रवानगी डाल देते है। इनके बारे में कहा जाता है कि जुलाई माह में सीएचसी सेहरा तबादला कर दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने दस्तक अभियान की आड़ में दोबारा भीमपुर अटैच कर दिया। एक ही जगह पदस्थ रहने के कारण भीमपुर के जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

जनप्रतिनिधियोंं के पास पहुंची शिकायत के बावजूद बलदेव बर्डे द्वारा की जा रही लापरवाही और सप्ताह में एक दिन आने से भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था बिगड़ रही है। दूसरी तरफ भीमपुर बीएमओ सोशल मीडिया पर एमडब्ल्यू का समर्थन करते दिखाई दे रहे है। वे अटैचमेंट कर्मचारी का समर्थन करते हुए ब्लॉक में कर्मचारियों की कमी बताकर गाहे-बगाहे समर्थन कर रहे है, इससे व्यवस्था बिगड़ रही है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके और बीएमओ डॉ संदीप धुर्वे से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सीएमएचओ ने फोन रिसीव नहीं किया और बीएमओ का मोबाईल कवरेज नहीं होने के कारण चर्चा नहीं हो सकी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button