Betul Today News: सापना जलाशय की नहर क्षतिग्रस्त, खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद

Betul Today News: Sapna reservoir canal damaged, crops ruined due to waterlogging in fields

पानी छोडऩे के पूर्व नहीं की गई नहर के मरम्मत

Betul Today News: सापना जलाशय की नहर क्षतिग्रस्त, खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद

Betul Today News: इन दोनों सपना जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। जलाशय की नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण कई किसानों के खेतों में जल भराव होने से फसलें बर्बाद हो गई है। इसमें जल संसाधन विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ही नहर में पानी छोड़ा गया जिसके कारण नहर ओवरफ्लो चल रही है और नेहरू की मरम्मत नहीं की गई जिसके कारण नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर के क्षतिग्रस्त होने से कई किसानों के खेतों में जल भराव हो गया है। जलभराव के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।(Betul Today News)

किसान निरुपम रावत ने बताया कि सपना जलाशय से फसल की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। शनिवार रात को तेड़ा और भरकावाड़ी कि नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर के क्षतिग्रस्त होने से नहर का पानी खेत में चला गया और जलभराव से फैसले बर्बाद हो गई है।(Betul Today News) किसान ने बताया कि लगभग चार एकड़ की खेत में जलभराव के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है। इसमें लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक का नुकसानअधिक का नुकसान हुआ हुआ। नहर क्षतिग्रस्त होने से मंटू वर्मा, आशीष पटेल, मनोज राठौर के खेत में भी जलभराव होने के काण फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसलों को नुकसान होने से किसानों में आक्रोश पनपने लगा है।(Betul Today News)

Betul Today News: यहां देखें वीडियो…

एक ही नहर में छोड़ दिया पानी(Betul Today News)

 ओव्हर फ्लो होने के कारण नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि सिंगनवाड़ी, बटामा, आरूल सहित अन्य नहरों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा है। एकसाथ एक ही नहर में पानी छोडऩे से नहर क्षतिग्रस्त होने की समस्या खड़ी हो गई है।(Betul Today News) इसमें जल संसाधन विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रात में नहर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी देखरेख के लिए कोई चौकीदार भी नहीं है। रविवार सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो उन्हें खेतों में पानी दिखाई दिया। फसल पानी में पूरी तरह से डूब गई थी। सूचना के बाद क्षतिग्रस्त नहर का मरम्मत कार्य किया।(Betul Today News)

पानी छोडऩे के पहले नहीं की मरम्मत(Betul Today News)

Betul Today News: सापना जलाशय की नहर क्षतिग्रस्त, खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद

किसानों का कहना है कि जलाशय से पानी छोडऩे के पहले नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य किया जाता है, लेकिन जल संसाधन विभाग ने तेड़ा और भरकावाड़ी क्षेत्र की नहर का मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया। नतीजा यह है कि नहर में पानी छोडऩे पर क्षतिग्रस्त हो गई। पानी छोडऩे के पहले नहर की मरम्मत की जाती तो किसानों को इस तरह से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। जल संसाधन विभाग को नहरों की साफ सफाई एवं मरम्मत कार्य के लिए राशि दी जाती है। इसके बावजूद भी अच्छे से मरम्मत कार्य नहीं हो पाता है। शासन की तरफ से मिली राशि का जल संसाधन विभाग ने सही उपयोग नहीं किया। नतीजा यह है कि किसान परेशान हो रहे है। किसानों का कहना है कि जल भराव के कारण फसल बर्बाद होने पर किसानों को जल संसाधन विभाग की तरफ से मुआवजा देना चाहिए।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button