Betul Crime News: नागपुर क्राइम ब्रांच ने जब्त की 15 चोरी की बाईक
Betul Crime News: Nagpur Crime Branch seized 15 stolen bikes

3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Betul Crime News: नागपुर क्राईम ब्रांच की टीम और आठनेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाईक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने चोरी की गई 15 बाईक बरामद की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आठनेर निवासी राहुल खाकरे विगत 15 वर्षो से नागपुर में निवास कर रहा था। इसे चोरी के आरोप में नागपुर जेल भेजा गया। जनवरी में राहुल की नागपुर जेल से जमानत हो गई और वह रिहा हो गया।
रिहाई के बाद से ही क्राईम ब्रांच की टीम राहुल पर नजर बनाई हुई थी। नागपुर क्राईम ब्रांच और आठनेर पुलिस ने राहुल और उसके भाई दिनेश खाकरे, साला राधेश्याम से चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपियों ने बाईक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। तीनों के पास से 15 चोरी की मोटर साईकिल बरामद की है। आरोपियों से अन्य चोरियों की घटना के संबंध में भी पूछताछ चल रही है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला पंजीबद्ध कर चोरी की गई बाईक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। नागपुर की क्राईम ब्रांच और आठनेर पुलिस ने बाईक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अभी भी कड़ी पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान और भी बाईक चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।





