Betul News: जहां चेतावनी बोर्ड लगा, वहीं डंके की चोट पर फेंक रहे कचरा

जिला मुख्यालय पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड बने शोपीस अधिकारियों का नहीं इस पर ध्यान

Betul News: बोर्ड लगे सालों बीते, पर दो पर ही हुई कार्यवाही
Betul News

Betul News: बैतूल- नगर पालिका द्वारा नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर बार कोई ना कोई अभियान चलाया जाता है तथा जहां गंदगी होती है वहां पर जुर्माने का साइन बोर्ड लगा कर चेतावनी दे दी जाती है कि आदेश का उलंघन हुआ तो कार्यवाहीं की जाएगी । लेकिन आज तक नगर पालिका ना ही इन जगहों पर गंदगी होने से रोक पाई है और ना ही किसी पर आज तक जुर्माने की कोई कार्रवाई की गई है। नतीजा साइन बोर्ड लगाकर नगर पालिका द्वारा सिर्फ खाना पूर्ति कर ली गई लेकिन स्वच्छता के नाम पर कुछ नहीं देखा जाता है। हाँ यह जरूर है कि यदि अधिकारियों का उसे क्षेत्र में निरीक्षण होता है तो उस दिन खाना पूर्ति के लिए नगर पालिका द्वारा कुछ समय के लिए साफ सफाई कर ली जाती है । कुछ यही स्थिति हो जाती है ऐसे ही स्थिति नगर पालिका के सामने स्थित तालाब, फूटे तालाब और सदर स्थित काशी तालाब की है। जहां चेतावनी के बोर्ड तो लगे हैं लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह बोर्ड सिर्फ पढ़कर नजरअंदाज करने के लिए ही लगाए गए हैं।

बोर्ड पर सफाई का संदेश, तालाब में कचरा ही कचरा(Betul News)

सबसे पहले बात की जाए नगर पालिका परिषद के ठीक सामने स्थित तालाब की जहां पर आर्य मंदिर के सामने तालाब के सामने साइन बोर्ड लगाया गया है।इस पर लिखा है कि तालाब में कचरा फेंकना या गन्दगी करना दंडनीय अपराध है तथा ऐसे करते पाए जाने पर ₹500 का जुर्माना किया जाएगा लेकिन तालाब कचरे और गन्दगी से पटा पड़ा है तथा बोर्ड के समीप ही कचरा पड़ा हुआ है। लेकिन नगर पालिका द्वारा अभी तक किसी भी तरह का कोई ना तो जुर्माना किया गया ना ही कोई कार्यवाही की गई।

अभी तक कि जा सकी मात्र दो कार्यवाही(Betul News)

ऐसा नहीं है कि स्वच्छता के प्रति नगर पालिका के सम्बन्धित अधिकारी जागरूक नहीं है पर यह जागरूकता सिर्फ समझाइशों तक ही सीमित है इसके आगे नहीं। स्वच्छता निरीक्षक के मुताबिक तालाब में कचरा फेंकने वाले दो लोगों पर अभी तक कार्यवाही की गई है। इनसे 5,5 सौ रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि शहर के बीचों बीच स्थित तालाबों पर नजर डाली जाए तो साफ पता चलता है कि नपा के इन आदेशों पर जनता कितना अमल कर रही है ओर नगर पालिका के अधिकारी इसके प्रति कितनी गम्भीरता दिखा रहे हैं।

फ़ोटो खिंचेगी तब ही होगी कार्यवाही(Betul News)

Betul News: बोर्ड लगे सालों बीते, पर दो पर ही हुई कार्यवाही
Betul News

इस मामले को लेकर स्वच्छता निरीक्षक संतोष दनेलिया से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि तालाब में कचरा फेंकने की दो फोटो उन्हें भेजी गई थी इन दोनों मामलों में सम्बन्धितों पर कार्यवाही की गई है। आप को भी यदि कोई कचरा फेंकते दिखे तो फोटो भेजिए कार्यवाही की जाएगी। स्वच्छता निरीक्षक का यह कहना कुछ हद तक सही भी है। क्योंकि आम जनता को भी स्वच्छता को लेकर अपना दायित्व निभाना चाहिए । लेकिन सवाल यह भी है कि नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों की अच्छी खासी फ़ौज इकट्ठा है। अधिकारी इन तीनो तालाबों पर एक एक कर्मचारी की ड्यूटी निगरानी के लिए लगा सकते हैं। पर ऐसा किये जाने की इक्षाशक्ति अधिकारी क्यों नहीं दिखा पा रहे यह तो अधिकारी ही जानें।

इनका कहना है

तालाबों में कचरा फेंकने को लेकर दो कार्यवाहियां की गई हैं। समय समय पर मौनीटरिंग भी की जाती है।
संतोष दनेलिया, स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिका परिषद बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button