Betul News: रिटायर्ड कोलकर्मी के मकान में डकैती से मची सनसनी, 30 तोला सोना और 20 हजार नकद पर हाथ साफ, बालाजी बिहार बगडोना में हुई वारदात
Betul News: Sensation created by robbery in retired coal worker's house, 30 tola gold and 20 thousand cash cleared, incident in Balaji Bihar Bagdona

▪️ कालीदास चौरासे
Betul News: (सारनी)। शहर में डकैती की घटना से सनसनी मच गई है। वारदात से पीड़ित परिवार सदमे में है। घटना रात 2:30 से 3 बजे बगडोना के बालाजी विहार की है। डकैतों द्वारा करीब 30 तोला सोने के आभूषण और 15 से 20 हजार नकदी पर हाथ साफ किया है। डब्ल्यूसीएल से रिटायर्ड कर्मी रमेश पाल के मकान में तीन नकाबपोश खिड़की की ग्रिल खोलकर घर में घुस आए। घर में मौजूद रमेश पाल और उनकी पत्नी दीपमाला को बंधक बना लिया। दीपमाला ने बताया चोरों द्वारा अलमारी की चाबी पूछी गई।
मकान के दस्तावेज पूछे गए। नकदी और ज्वेलरी कहां रखे हैं बार-बार पूछते रहे। नहीं बताने पर बार-बार जान से मार देने की धमकी देते रहे। एक चोर द्वारा हथियार लेकर मुझे पूरे समय धमकाया गया। जबकि ज्वेलरी और नगदी कहां रखे हैं नहीं बताने पर दूसरे चोर द्वारा बार-बार कहा जाता रहा कि सूट कर दो। डकैतों ने घर के नीचे और ऊपर के कमरों में रखी दोनों अलमारी के लॉक तोड़कर नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैतों ने हम दोनों को ऊपर के कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया गया था। पीड़ित परिवार ने बताया यह पूरी वारदात करीब आधे घंटे तक चली है।
- Also Read: Betul Congress News: कांग्रेस के पुतले से निकले उपयोग किए निरोध, कार्यकर्ताओं की फूट पड़ी हंसी
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
बालाजी बिहार में डकैती की सूचना मिलते ही सारणी, पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के संबंध में पीड़ित परिवार से संपूर्ण जानकारी ली। टीआई रत्नाकर हिंगवे, चौकी प्रभारी संदीप परतेती ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डकैतों का हुलिया स्थानीय प्रतीत नहीं होने पर एहतियात के तौर पर पुलिस द्वारा एफएसएल टीम बुलाई गई है। इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी धार, झाबुआ जिले के हो सकते हैं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा डकैतों की तलाश शुरू कर दी गई है।
2 दिन पहले भी हुई थी चोरी
बालाजी बिहार में 2 दिन पहले भी एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई थी। मकान मालिक द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को तो दी गई थी। लेकिन उनके मकान से क्या चोरी हुआ है इसकी सूचना मीडिया में नहीं दी गई। 3 दिन में चोरी, डकैती की दो वारदात होने से बालाजी बिहार में निवास करने वाले परिवार चिंतित है।
इनका कहना…..
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बताए गए हुलिया के अनुसार चोर स्थानीय प्रतीत नहीं हो रहे। एफएसएल टीम के आने के बाद घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया जाएगा।
रत्नाकर हिंगवे, टीआई, सारनी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस



