Betul Smachar: पूर्व संगठन मंत्री लिटोरिया ने बैतूल में लुटाया स्नेह, किसी के यहाँ किया भोजन तो कहीं परिजनों की पूछी कुशलक्षेम

Betul Smachar: Former organization minister Litoria looted affection in Betul, had food at someone's place and asked about the well being of the family

Betul Smachar: पूर्व संगठन मंत्री लिटोरिया ने बैतूल में लुटाया स्नेह, किसी के यहाँ किया भोजन तो कहीं परिजनों की पूछी कुशलक्षेमBetul Smachar: (बैतूल)। संगठन मंत्री रहकर पूरे जिले में अलग पहचान बनाने वाले संघ के पूर्व वरिष्ठ प्रचारक जितेंद्र लिटोरिया का बैतूल प्रेम आज भी बरकरार है। मप्र खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ केबिनेट दर्जा मिलने के बावजूद लिटोरिया कार्यकर्ताओं से आज भी पूर्व की तरह मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दो दिनों तक वे जिले के छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछने से कार्यकर्ता गदगद है। वैसे लिटोरिया केवल गुरुवार घोड़ाडोंगरी और सारणी पहुंचकर कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। इसका अधिकृत कार्यक्रम भी आया था। इसके बाद शुक्रवार उनका अलग से कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ, लेकिन हमेशा की तरह बैतूल आने पर वे अपनों से मिलना इस बार भी नहीं भूले।

देर रात सारणी से बैतूल पहुंचने के बाद शनिवार सुबह से पूर्व संभागीय संगठन मंत्री लिटोरिया ने पूरे दिन एक के बाद एक आधा दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचकर काफी समय परिवार के बीच बिताया, इससे कार्यकर्ताओं के अलावा उनके परिजन भी लिटोरिया के स्नेह से अभिभूत है। चिचोली क्षेत्र के भाजपा ने कांति यादव को साथ लेकर पूर्व संभागीय संगठन मंत्री लिटोरिया ने शनिवार सुबह सबसे पहले पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के सिविल लाइन स्थित आवास पर मुलाकात की और यहां पर स्वल्पहार ग्रहण किया। करीब एक घंटे खंडेलवाल आवास पर रूके रहे। यहां से पूर्व जिला महामंत्री मनीष ठाकुर के लिंक रोड स्थित आवास पर मुलाकात की।

परिवार की कुशलक्षेम पूछकर काफी समय यहां पर बिताया। इसके बाद उन्होंने कालापाठा स्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर से मुलाकात कर राजनैतिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्हें यहां पर पार्टी के पूर्व पार्षद दिलीप सतीजा के निधन की जानकारी मिली तो यहां से वे सीधे विवेकानंद वार्ड स्थित उनके निवास पर पहुंचे। उनकी धर्मपत्नी और पूर्व पार्षद साक्षी सतीजा एवं परिजनों से मुलाकात कर स्व. सतीष के निधन पर शोक जताया। लिटोरिया ने इसके अलावा कुछ अन्य भाजपा नेताओं के आवास पर जाकर मुलाकात की।

मालवीय परिवार के साथ किया भोजन

साकादेही के पूर्व सरपंच और वर्तमान उपसरपंच एवं भाजपा नेता ओम मालवीय टिकारी स्थित आवास पर भी पूर्व संगठन मंत्री पहुंचे। उन्होंने मालवीय आवास पर परिजनों के साथ भोजन ग्रहण किया। परिजनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कुशलक्षेम पूछी। लिटोरिया की सादगी और अपनेपन से मालवीय परिवार गदगद हो गया। ओम कहते हैं कि पूर्व संगठन मंत्री आज भी आम कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचकर अपनत्व दिखाते हैं, यह अपने आप में मिसाल है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button