Politics: राजनीतिक हलचल: धार्मिक आयोजन के मंच पर एक पूर्व माननीय क्या कर बैठे?? कार्यक्रमों से गायब रहने वाले किस जनप्रतिनिधि की हो रही तलाश??? किस पूर्व मंत्री के फ्लेक्स से फ़ोटो गायब होने पर अदने से कांग्रेसी ने जताई आपत्ति, फ़िर क्या हुआ???? जुंआ खेलते पकड़ाया नेता तो कौनसे आंका ने मांग ली 2 लाख की उधारी????? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में…..
Politics: Political turmoil: What did a former honorable person do on the stage of a religious event? Which public representative is being sought for his absence from the events?

पूर्व माननीय यह क्या कर बैठे!
चर्चा में रहने के लिए राजनैतिक दल के पदाधिकारी अनाप-शनाप बयान देते आए हैं। यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन एक धार्मिक मंच पर पूर्व माननीय ने जो किया, उसका नजारा हजारों लोगों ने देखकर दांतों तले उंगली दबा ली। चर्चा है कि इस जनप्रतिनिधि को रावण दहन के एक कार्यक्रम मेें आयोजन समिति ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वागत के लिए बुलाया था। उन्होंने बारी-बारी से श्रीराम और लक्ष्मण जी को दी गई माला पहना दी, लेकिन हनुमान जी के लिए माला नहीं दी तो अपने गले में आयोजकों द्वारा डाली गई माला हनुमान जी के गले में डाल दी।
यह नजारा देख समिति के पदाधिकारी कुछ देर के लिए सिर पीट लिए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने इस दृश्य को देखा तो जनप्रतिनिधि की अपरिपक्वता पर हतप्रद हुए बिना नहीं रह सके। सभी ने यह नजारा देखा तो एक दूसरे से कार्यक्रम में चर्चा करते देखे गए। इसके बाद उनके उछल कूद करने वाले समर्थकों ने भी बिना संज्ञान लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जनप्रतिनिधि को और हाईलाइट कर दिया।
कार्यक्रमों से गायब रहने वाले जनप्रतिनिधि की तलाश
जनता द्वारा भारी बहुमतों से जीत दिलाने के बावजूद एक माननीय लगातार कार्यक्रमों का बायकॉट कर रहे हैं। इसके पीछे उनके समर्थक बीमार होने का तर्क दे रहे हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से वे जिला मुख्यालय पर होने वाले बड़े कार्यक्रमों, शासकीय आयोजनों में नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता असहज महसूस कर रहे हैं। जिले के सारणी के बड़े आयोजन की बात हो या प्रभारी मंत्री के साथ बैठक की। एक मंत्री और पार्टी के मुखिया और अन्य माननीयों ने शिरकत की, लेकिन यह धुरंधर अपनी विधानसभा के बाद जिला मुख्यालय में होने वाले विशेष आयोजनों से दूरी बना रहे हैं। उनके क्रियाकलापों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भी खासे परेशान है। यह माननीय अपना मोबाइल अक्सर बंद करने के लिए भी सुर्खियों मेें रहते हैं।
फ्लैक्स में फोटो न होने के मुद्दें पर बवाल
पिछले दिनों विपक्षी पार्टी की बैठक में पार्टी चीफ की अकेले फोटो होने पर पार्टी एक वरिष्ठ नेता विजय ने कड़ी आपत्ति लेकर पूरी बैठक में सन्नाटा पसरा दिया। उनका कहना था कि फ्लैक्स में कायदे से पूर्व मंत्री और 72 जिलों के संगठन प्रभारी के फोटो गायब है। इससे अच्छा मैसेज नहीं जा रहा है। उनके इतना कहते ही पहले बैठक में सन्नाटा पसर गया और फिर पूर्व मंत्री के समर्थन में हाल में खूब तालियां बजने लगी। मामले की नजाकत को समझते हुए पार्टी चीफ को भी बैकफुट पर आकर गलती स्वीकार करना पड़ा और फ्लैक्स दुरुस्त करने के तत्काल निर्देश दिए।




