Betul News : रात के अंधेरे में संचालित हो रहा था जुआ घर
Betul News: Gambling house was operating in the dark of night

14 जुआरी गिरफ्तार
Betul News : जिले में एक बार फिर अवैध गतिविधियां बड़े पैमाने पर संचालित हो रही है। पुलिस की सक्रियता के बावजूद आंखों में धूल झोंकर जुआ सट्टे का कारोबार शुरू होना खूफिया तंत्र की कहीं न कहीं नाकामी की ओर भी इशारा कर रहा है। इस बीच बीती रात एसपी सिद्धार्थ चौधरी को सूचना मिली थी कि सलैया के पास रावनवाड़ी जंगल में एक खेत में बड़ा जुआ घर संचालित हो रहा है। उन्होंने बैतूल से एक टीम को भेजा। स्थानीय पुलिस की मदद से रावनवाड़ी के जंगल में छापा मारा तो एक खेत में बड़े पैमाने पर जुआ खेलते 14 लोग पकड़ाए हैं।
एसडीओपी सारणी रोशन जैन ने बताया कि एसपी साहब के निर्देश पर मारे गए छापे में 14 युवकों से 43 हजार 200 रुपए नकद समेत ताश के पत्ते इमरजेंसी लाइट, सात दोपहिया वाहन, एक स्कार्पियो वाहन जब्त करने में सफलता हासिल हुई है। पकड़े गए जुआरियों में रमेश कुशवाह, सुख मर्सकोले, राहुल चौहान, अनिल चौकीकर, श्याम मर्सकोले, फिरोज खान, सुभाष हनोते, विक्की बारसे, महेश रावत, संतोष चौकीकर, अमित खंडेलवाल, संदेश अहिरवार, दुर्गेश पवार, इमाम शेख शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि जुआरियों में कई बैतूल से भी हाथ अजमाने पहुंचे थे। शेष सारणी के आसपास के बताए जा रहे हैं। सभी पर जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया है।




