Betul ki Khabar: बरेठा घाट में अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसा सीमेंट मिक्सर वाहन, लगा जाम

तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा, वाहनों की लगी लंबी कतार

Betul ki Khabar: बैतूल। बैतूल-ओबेदुल्लागंज फोरलेन स्थित बरेठा घाट में शनिवार सुबह एक सीमेंट मिक्सर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। हादसे के बाद घाट क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार, सीमेंट मिक्सर वाहन तेज गति से बरेठा घाट से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क से नीचे उतरकर किनारे स्थित गड्ढे में जा घुसा। वाहन के सड़क किनारे फंसने से आवागमन प्रभावित हो गया। घाट का रास्ता संकरा होने के कारण अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी हुई और देखते ही देखते जाम लग गया।

 

बरेठा घाट में तेज रफ्तार के चलते हादसे होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। दुर्घटनाओं के साथ ही यहां अक्सर जाम की स्थिति भी बनती है, जिससे फोरलेन से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

गौरतलब है कि बैतूल-ओबेदुल्लागंज फोरलेन का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते बरेठा घाट क्षेत्र में फिलहाल सिंगल लेन से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। दोनों ओर से वाहनों का आवागमन एक ही लेन से होने के कारण दुर्घटना या किसी वाहन के खराब होने पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। शनिवार को सीमेंट मिक्सर वाहन के सड़क किनारे उतरने के बाद भी यही स्थिति बनी और वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button