Betul Hospital News: जिला अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम खराब, आसपास फैल रही गंदगी

जगह-जगह क्षतिग्रस्त पाइप लाइन और चोक नालियों से बढ़ा संक्रमण का खतरा, खुले चैंबर भी बन रहे हादसों की वजह

Betul Hospital News: बैतूल। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम खराब होने से जगह-जगह गंदगी फैल रही है। मुख्य अस्पताल भवन के पीछे शौचालयों की ड्रेनेज पाइप लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, वहीं नालियां भी चोक पड़ी हैं। इसके चलते अस्पताल परिसर के आसपास गंदगी जमा हो रही है और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

अस्पताल के पीछे कई जगह ड्रेनेज पाइप लाइन टूटी हुई है। नालियों में पानी की निकासी नहीं होने से गंदगी जमा हो रही है। लंबे समय से बनी इस स्थिति के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं। ऐसे में गंदगी के बीच से गुजरना उनकी मजबूरी बन गया है।

सबसे ज्यादा परेशानी भर्ती मरीजों के परिजनों और अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। ड्रेनेज व्यवस्था के साथ ही नालियों पर लगाए गए चैंबर भी कई स्थानों पर खुले पड़े हैं। खुले चैंबर से कभी भी हादसा हो सकता है। रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा इन समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान में स्वच्छता और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होना जरूरी है। ड्रेनेज पाइप लाइन की मरम्मत, चोक नालियों की सफाई और खुले चैंबर को ढंकने की आवश्यकता है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को गंदगी और संभावित हादसों से राहत मिल सके। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे से संपर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button