MP Assembly Elections : टिकट घोषित होते ही किन नेताओ के अरमान आंसुओं में बह गए?
MP Assembly Elections: As soon as the ticket was declared, the wishes of which leaders were washed away in tears?

कांग्रेस में आखिर किन विधानसभाओं में नए उम्मीदवार के आसार?
पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में…..
MP Assembly Elections : (बैतूल)। हाल ही में भाजपा ने जिले की दो विधानसभाओं से प्रत्याशियों की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। संयोग से दोनों ही प्रत्याशी पूर्व विधायक है। एक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में जिनको टिकिट मिली है, उन्हें उम्मीदवार बनाने की कतई उम्मीद नहीं थी। जैसे ही उनका नाम सामने आया। विरोधी गुट के नेताओं के दिल के अरमा आंसुओं में बह गए।
अपना वर्चस्व रखने वाले क्षेत्र के कुछ नेताओं ने इसके बाद कैम्पनिंग शुरू कर दी है, ताकि वरिष्ठ नेताओं तक अपना मैसेज पहुंचाया जा सके। दूसरी विधानसभा से उसी समाज के एक बैतूल के रहने वाले दावेदार के समर्थक सोशल मीडिया पर भाजपा उम्मीदवार का विरोध कर यह जताने का प्रयास कर रहे है कि उनके भैया से यह भैया श्रेष्ठ नहीं है । देखना यह है कि इन दावेदारों का अगला प्रयास क्या होगा।
कांग्रेस में कौन होगा नया उम्मीदवार ?(MP Assembly Elections )
कांग्रेस में इन दिनों टिकट के लिए भारी घमासान मचा हुआ है। भले ही संभावित उम्मीदवार तय से हो गए है, लेकिन अंदरखाने की खबर है कि भाजपा के टिकट के तुरूप के क्रायटएरिया के बाद कांग्रेस भी कुछ बदलाव करने के मूड में है। यह संकेत ऊपर से मिले है। इसलिए जिले की दो विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम चौंकाने वाले आ सकते हैबैतूल पॉलिटिकल कॉलम: टिकट को लेकर आखिर क्यों छलक रहा एक माननीय का दर्द? किस विधानसभा में पार्टी के कौनसे मिलार्ड ने इशारा किया, नेता जी क्यों जुटे तैयारी में?? भाजपा के बाद अब कांग्रेस क्यों बोल रहे करेंगे बड़ा ब्लास्ट??? पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में……
अंदरखाने की खबर आ रही है कि भले ही कागजों पर इन विधानसभा के दो प्रत्याशी कुछ मजबूत है, लेकिन भाजपा के दांव के बाद प्रत्याशियों के चेहरे बदलने पर चर्चा चल रही है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो तय माना जा रहा है कि जिले की कांग्रेस राजनीति में फिर दो उम्मीदवार नए दिखाई पड़ सकते है ।




