Betul Samachar : बौद्ध भिक्षु बनकर 8 साल से आमला में रह रहा था संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक

फर्जी पासपोर्ट से खुला राज, भोपाल एसटीएफ ने पकड़ा, 12 संदिग्ध दस्तावेज मिले

Betul Samachar : आमला। आमला में करीब आठ साल से बौद्ध भिक्षु के रूप में रह रहे एक व्यक्ति को भोपाल एसटीएफ की टीम ने संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक होने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी वर्ष 2018 से आमला में रह रहा था। एसटीएफ की जांच में उसके पास कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद उसकी पहचान और भारत में रहने को लेकर जांच शुरू की गई है।

प्रारंभिक जांच में आरोपी का वास्तविक नाम रियल चौधरी बताए जाने की जानकारी सामने आई है। एसटीएफ को उसके पास से करीब 12 संदिग्ध दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है। इनमें फर्जी पासपोर्ट भी शामिल बताया जा रहा है। दस्तावेजों की जांच के दौरान उसकी पहचान को लेकर संदेह गहराया, जिसके बाद भोपाल से एसटीएफ की टीम आमला पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

असम और ग्वालियर में भी रहने की जानकारी

जांच एजेंसियों को प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के असम, ग्वालियर सहित अन्य स्थानों पर रहने की जानकारी मिली है। आशंका है कि उसने अलग-अलग स्थानों पर अलग पहचान और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। अब एसटीएफ इन दस्तावेजों के स्रोत और उन्हें तैयार कराने में मदद करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ के लिए भोपाल ले गई एसटीएफ

कार्रवाई के बाद एसटीएफ आरोपी को पूछताछ के लिए भोपाल ले गई है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि वह भारत में कब और किस रास्ते से आया था। इसके अलावा आमला आने से पहले और बाद में उसने किन-किन स्थानों पर किस पहचान से निवास किया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। आमला में करीब आठ वर्षों तक अलग पहचान से रहने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

खासकर लंबे समय तक उसके दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन नहीं होने को लेकर जांच की जरूरत बताई जा रही है। हालांकि आरोपी की वास्तविक नागरिकता, पहचान और उसके पास मिले दस्तावेज फर्जी हैं या नहीं, इसकी अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

इनका कहना…..

भोपाल एसटीएफ की टीम आमला आई थी। यहां रहने वाले बौद्ध भिक्षु को पूछताछ के लिए लेकर गए हैं। बाकी की जानकारी एसटीएफ ही बता पाएगी।

नितिन उइके, चौकी प्रभारी, बोड़खी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button