Betul News: Video: परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर शिक्षक कर था नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़

पालकों और एबीव्हीपी के साथ छात्राओं ने पैदल मार्च निकालकर शिक्षक पर कराई एफआईआर

Betul News: बैतूल। सारनी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने एक शिक्षक पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राएं स्कूल परिसर से लेकर सारनी थाने तक नारेबाजी करते हुए पहुंचीं।

मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी छात्राओं का समर्थन करते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर में कक्षा 8वीं की 14 वर्षीय छात्रा की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, संबंधित शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया जाता था। शिकायत में शिक्षक द्वारा छात्राओं को लैब में बुलाने और उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक की हरकतों से छात्राएं असहज थीं और मामले की जानकारी देने पर कक्षा में फेल करने की बात कहकर दबाव बनाया जाता था।

शिकायत के मुताबिक 15 अगस्त को भी छात्रा के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने परिजनों और अन्य छात्राओं के साथ सारनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले को लेकर छात्राओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शिक्षक सुनील चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 7, 8, 9 और 10 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

मामले के सामने आने के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और छात्राओं की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button