Khel Mahotsav Betul: मंत्री-प्रदेश अध्यक्ष ने रस्सी खींच में आजमाया हाथ, दूसरा खेमे ने मारी बाजी 

सांसद खेल महोत्सव में जिले भर के विद्यार्थी पहुंचे, ओलंपिक खेल भी हुए शामिल

Khel Mahotsav Betul: बैतूल। जिला मुख्यालय पुलिस ग्राउंड में बुधवार को क्लस्टर स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आगाज हुआ है। खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, दौड़, बेडमिंटन, वॉलीवाल सहित खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने भाग लेकर जौहर दिखाएं। यह खेल महोत्सव आगामी 20 दिसम्बर तक चलेगा।

सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जन परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सांसद खेल महोत्सव में कुल 18 प्रतियोगिताओं को शामिल किया है, जिसमें 10 ओलंपिक प्रतियोगिता शामिल है।

 

इस प्रतियोगिता की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रस्सी खींच कर की। इस दौरान दोनों अपनी टीम के साथ जमकर दमखम लगाया, लेकिन विरोधी खेमा रस्सी खींचने में कामयाब हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दौड़, बॉलीवाल, फूटबॉल, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता में जमकर पसीना बहाते हुए अपने जौहर दिखाए।

जिला शिक्षा कार्यालय के योजना अधिकारी सुबोद्ध शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत बुधवार को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता के तहत जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिता पूरे संसदीय क्षेत्र में 20 दिसम्बर तक चलेंगी। इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का अगले प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।

पहली बार इन खेलों को भी शामिल किया

सांसद खेल महोत्सव में पहली बार ओलंपिक खेलों को भी शामिल किया गया। अब तक ओलंपिक खेल ऐसी प्रतियोगिता में शामिल नहीं होते थे। आयोजन में कई एथेलेटिक्स ने भी जोर अजमाइश की। जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने से पूरा पुलिस ग्राउंड में भारी संख्या में खेल प्रेमी दिखाई दिए।

लंबे समय बाद इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि नियमित रूप से खेल स्पर्धा में शामिल होने से मन स्वस्थ्य रहता है। इसे अपने जीवन का अंग बनाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री उइके ने योग और खेल के महत्व पर बारिकीय से अपना उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, चंद्रशेखर देशमुख, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, विकास मिश्रा, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर समेत जितेंद्र कपूर, बसंत माकोड़े, अबीजर हुसैन, रश्मि साहू, ममता मालवीय, अतीत पवार , लल्ली वर्मा, पिंटू परिहार, मनीष मिसर सहित खिलाड़ी मौजूद थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button