Betul Samachar: बिना लोन लिए छोटे उद्यमी की सिविल में चढ़ा 5.11 लाख का कर्ज

बैंक पहुंचा तो उड़े होश, सिविल रिपोर्ट में ऑटो लोन का गारंटर बताया

Betul Samachar: बैतूल। बिना किसी लोन के एक छोटे उद्यमी की सिविल रिपोर्ट में लाखों का कर्ज दर्ज होने का मामला सामने आया है। कालापाठा निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर दीपक पिता गोकुल पवार उस समय हैरान रह गए, जब व्यापार बढ़ाने के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे। बैंक द्वारा उनकी सिविल जांच किए जाने पर पता चला कि उनके नाम पर 5 लाख 11 हजार के ऑटो लोन में गारंटर के रूप में दर्ज है।

शंकर वार्ड निवासी दीपक पवार ने बताया कि वह लंबे समय से बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई मटेरियल का छोटा कारोबार करते हैं। उन्होंने कारोबार के विस्तार के लिए समूह लोन लेने के उद्देश्य से उत्कर्ष बैंक से संपर्क किया था। बैंक प्रक्रिया के दौरान जब उनकी सिविल रिपोर्ट खंगाली गई तो उसमें 5 लाख 11 हजार का लोन दर्ज मिला। इतना ही नहीं, इस लोन में दीपक को गारंटर बताया गया है। दीपक का कहना है कि उन्होंने न तो कभी 5 लाख 11 हजार का कोई लोन लिया और न ही किसी व्यक्ति के लोन में गारंटर बने हैं। इसके बावजूद सिविल रिपोर्ट में उनका नाम गारंटर के तौर पर सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। उनका कहना है कि यदि यह रिकॉर्ड गलत तरीके से दर्ज हुआ है तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है और भविष्य में उनकी लोन लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

ऋणी और बैंक का नाम भी स्पष्ट नहीं

मामले को और पेचीदा बनाने वाली बात यह है कि सिविल में जिस 5 लाख 11 हजार रुपये के ऑटो लोन में उन्हें गारंटर बताया गया है, उसमें कथित ऋणी व्यक्ति और संबंधित बैंक की जानकारी भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रही है। अब व्यापारी इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर उनके नाम पर यह रिकॉर्ड किस आधार पर दर्ज हुआ। दीपक पवार अब संबंधित बैंक और क्रेडिट रिकॉर्ड से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि गलत तरीके से दर्ज इस ऋण को हटाकर सिविल रिकॉर्ड दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल व्यापारी यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि उनके नाम पर यह 5.11 लाख का कर्ज आखिर दर्ज कैसे हुआ।

इनका कहना…..

यदि ऐसा हुआ तो संबंधित को बैंक जाकर चर्चा करना चाहिए। इसके बाद शिकायत करें तो जांच की जाएगी।

एके सिंग, लीड बैंक मैनेजर बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button