Betul News: करोड़ों की रोटी मेकर मशीन खरीदी पर उठे सवाल

बाजार मूल्य से अधिक भुगतान और उपयोगिता को लेकर चर्चा तेज

Betul News: बैतूल। जनजातीय कार्य विभाग में छात्रावासों और आश्रमों के लिए खरीदी गई रोटी मेकर मशीनों को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। लगभग ढाई करोड़ की इस खरीदी में आर्थिक अनियमितता, मूल्य निर्धारण और प्रक्रिया को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं जारी हैं। हालांकि अभी तक किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि सहायक आयुक्त म तो इस बारे में चर्चा के लिए तैयार है और न मोबाइल रिसीव कर पा रहे, इससे वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

सूत्रों के अनुसार जिले के विभिन्न छात्रावासों के लिए करीब 100 रोटी मेकर मशीनों की खरीदी की गई है, जिन पर लगभग ढाई करोड़ रुपये व्यय होने की बात सामने आ रही है। इस हिसाब से प्रति मशीन की कीमत लगभग 90 हजार से अधिक बताई जा रही है, जिसे लेकर बाजार मूल्य की तुलना में अधिक भुगतान होने की चर्चाएं विभागीय गलियारों में उठ रही हैं।

वित्तीय वर्ष के अंत में तेजी से हुई खरीदी की चर्चा

जानकारी के मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया वित्तीय वर्ष समाप्ति से ठीक पहले तेजी से पूरी किए जाने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि उपलब्ध बजट को समय पर खर्च करने के उद्देश्य से खरीदी प्रक्रिया को तेज किया गया, ताकि राशि लैप्स न हो। हालांकि इस संबंध में विभागीय स्तर पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

सप्लाई और इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पर भी सवाल

सूत्रों के अनुसार संबंधित कंपनी के इंजीनियरों द्वारा मशीनों की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया विभिन्न छात्रावासों में की गई। बताया जा रहा है कि मशीनें गैस और बिजली दोनों माध्यमों से संचालित होती हैं,

लेकिन स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के कई छात्रावासों में बिजली आपूर्ति अनियमित रहती है और कई स्थानों पर गैस की उपलब्धता भी सीमित है। ऐसे में मशीनों के नियमित संचालन को लेकर उनकी उपयोगिता पर भी चर्चाएं हो रही हैं।

बाजार कीमत और प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल

स्थानीय जानकारों का कहना है कि इसी प्रकार की मशीनें बाजार में अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध हैं। ऐसे में अधिक दर पर खरीदी और टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन सभी बातों को लेकर अभी तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक जांच की पुष्टि नहीं हुई है।

अनौपचारिक आरोपों की भी चर्चा, पुष्टि नहीं

विभागीय सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा सामने आ रही है कि खरीदी प्रक्रिया में जल्दबाजी और समन्वय को लेकर कुछ अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि ये सभी बातें फिलहाल अनौपचारिक हैं और इनकी पुष्टि किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा नहीं की गई है। चूंकि सहायक आयुक्त को लगातार कॉल कर इस सम्बन्ध में चर्चा करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे कई दिनों से मीडिया के मोबाइल का जवाब नहीं दे रहे। कुछ प्रतिनिधियों के मोबाईल भी उन्होंने ब्लॉक कर रखे है।

इनका कहना….

खरीदी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से की गई होगी। यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे देख कर जांच की जाएगी।

डॉ सौरभ संजय सोनवणे, कलेक्टर बैतूल।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button