Betul News: आमला में ग़ल्ला व्यापारी के घर घुसकर 5 लाख लूट 6 नकाबपोशों ने दी वारदात को अंजाम
Betul News: 6 masked men broke into a grain merchant's house in Amla and looted Rs 5 lakh

सात साल के बच्चे पर चाकू अड़ाया, व्यापारी से मारपीट कर 5 लाख रुपए लूटे
Betul News: आमला। थाना क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र स्थित रतेड़ा रोड मार्ग पर रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। 6 नकाबपोश बदमाशों ने एक ग़ल्ला व्यापारी के घर में घुसकर करीब 5 लाख रुपये की लूट की। आरोपियों ने घर में मौजूद 7 साल के मासूम बच्चे पर चाकू अड़ा कर परिवार को डराया और जमकर मारपीट की। व्यापारी के सिर पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया गया।
बताया जा रहा है गल्ला व्यापारी कल्लू लाल प्रजापति और उनकी पत्नी प्रमिला प्रजापति, 7 वर्षीय बालक यश उनके पास घर में सो रहा थे अचानक 3.20 बजे अज्ञात नकाबपोश ने घर में घुस कर 5 लाख लूट को अंजाम दिया और करीब 10 लाख के आसपास सोना चांदी भी लूट ले गए है।व्यापारी ने बताया कि पहली बार ऐसी वारदात हुई है। मुझे अज्ञात लोगों ने बंधक बना लिया था और मेरी पत्नी का गला दबा दिया और 7 वर्षीय बालक पर चाकू रखकर 5 लाख नगद ले लिए और सोना चाँदी लेकर फरार हो गए थे उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात से पहले की हरकतें
सूत्रों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले वार्ड क्रमांक 16 बोडखी ही आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गई थीं, जो सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गईं थीं। पुलिस अब उन फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
बदमाशों ने दो बाइक भी की चोरी
लूट के बाद आरोपी ने आसपास पडोसी के घर दो बाइक भी चोरी कर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद आमला थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर एडिशनल एसपी कमला जोशी, और थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।
मौके से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान घटनास्थल से आरोपियों की एक जोड़ी चप्पल और एक टार्च बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इन सामानों के जरिए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। डॉग स्कवाड कि टीम पर भी मौके पर पहुंची है। उसने एक नजदीक एक लॉन का ले गया था।
पुलिस ने कहा – जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
आमला पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।




