Betul Samachar: जनगणना में लगभग 4 लाख मकानों का चिन्हांकन, संपत्तियों में दोगुनी वृद्धि का अनुमान

3 लाख 80 हजार परिवार आएं सामने, आवास बंद होने से हो रही परेशानियां

Betul Samachar: बैतूल। जिले में चल रही जनगणना प्रक्रिया ने मकानों की सूचकरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बार मकानों के सूचीकरण और जनसंख्या गणना का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 2011 की जनगणना की तुलना में इस बार जनसंख्या और परिवारों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज होने की संभावना है।

2011 की जनगणना में बैतूल जिले की कुल जनसंख्या लगभग 15 लाख 75 हजार और कुल 3 लाख 29 हजार परिवार दर्ज किए गए थे। वहीं वर्तमान में चल रही 2027 की जनगणना के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिले की जनसंख्या लगभग 17 लाख 60 हजार तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही परिवारों की संख्या बढ़कर करीब 3 लाख 80 हजार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जनगणना के दौरान अब तक लगभग 4 लाख से अधिक मकानों की पहचान और सूचीकरण किया जा चुका है। पिछले लगभग 15 वर्षों में जिले में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संपत्तियों की संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम आंकड़े पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही जारी किए जाएंगे।

कई घरों में ताले लगे होने से चक्क काट रही टीम

अधिकारियों के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में 2011 की जनगणना के आधार पर कार्य लगभग 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी सत्यापन और दोबारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिन घरों की जानकारी पहले दर्ज हो चुकी थी, उनका पुन: मिलान भी किया जा रहा है।

जनगणना टीम को इस दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों पर ताले लगे मिलने के कारण कर्मचारियों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ घरों में दो से तीन बार जाने के बाद भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे मामलों में संबंधित मकानों को अस्थायी रूप से बंद श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है, जिसे आगे चलकर सत्यापन के आधार पर अपडेट किया जाएगा।

इनका कहना…

जिले में 2027 की जनगणना का कार्य चल रहा है, अब तक हुई जनगणना के अनुसार लगभग 4 लाख मकान चिन्हित हुए है। जनसंख्या में भी बढ़ोतरी सामने आई है। 

नरेन्द्र कुमार गौतम, अतरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button