Betul Accident News: Video: दो बाइकों की भिड़ंत में युवकों की मौत पर अस्पताल में बवाल

देर रात तक चलते रही अस्पताल में तोड़फोड़, देरी से पहुंचे डॉक्टर को लोगों ने पीटा

Betul Accident News: भैंसदेही । भैंसदेही के झल्लार-बोरगांव रोड पर शनिवार शाम 7.30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में अंकुश पिता धनराज वाघमारे की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक जगदीश पिता गणपतराव अड़लक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की।

 

जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकुश पिता धनराज वाघमारे को तत्काल भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिला और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अभिषेक भलावी अस्पताल में मौजूद नहीं थे। आरोप है कि सूचना देने के करीब दस मिनट बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे, जिससे घायल की हालत और बिगड़ गई।

डाक्टर के आने पर भड़के लोग, की पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवकों की मौत पर परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने डॉ अभिषेक भलावी के साथ मारपीट कर दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर डॉक्टर को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला, नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दोनों मृतकों के शव अस्पताल गेट के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

 

अधिकारी मौके पर, बाहर से बुलाया पुलिस बल

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अजीत मरावी मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद प्रशासन के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए आठनेर,झल्लार,ओर भैंसदेही थाने से भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों का आरोप है कि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाने से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं डॉक्टर के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान भी की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button