Betul Ki Khabar: देर रात तक चला पाइप लाइन लीकेज मरम्मत का काम

शनिवार सुबह शुरू हुई सप्लाई, फिर भी कई वार्डों में नहीं आया नल

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर में पेयजल संकट का कारण बनी पाइपलाइन लीकेज की समस्या को नगर पालिका ने देर रात तक सुधारते हुए राहत प्रदान की। कॉलेज चौक और जयप्रकाश वार्ड में हुई पाइप लाइन क्षति के चलते कई वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई थी, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम हरकत में आई और दोनों स्थानों पर एक साथ मरम्मत कार्य शुरू किया गया। मरम्मत के बाद शनिवार सुबह नपा ने ठकियां भरने का काम शुरू किया, लेकिन आधे शहर में नलों में पानी नहीं आ सका। संभावना है कि शाम तक और शेष वार्डों में कल पानी सप्लाई हो सकेगी।

नगर पालिका के जल शाखा के सब इंजीनियर धीरेंद्र राठौर ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने लगातार काम किया और देर रात करीब 11 बजे दोनों स्थानों पर लीकेज पूरी तरह ठीक कर लिया गया। मरम्मत के तुरंत बाद टंकियों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, ताकि अगले दिन नियमित जल प्रदाय सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से ही शहर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। अलग-अलग समय पर अलग-अलग वार्डों में पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे सभी क्षेत्रों में संतुलित वितरण हो सके। नगर पालिका द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों, इसके लिए पाइपलाइन की निगरानी बढ़ाई जाएगी। हालाकि कई वार्डों में शनिवार नल नहीं आने से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित रही। लोगों ने निजी ट्यूबवेल और हेण्डपंप के सहारे जैसे-तैसे काम चलाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button