Betul Ki khabar: तपने लगी सतपुड़ा की वादियां, राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाओं से सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री पर
Betul's news: The valleys of Satpura started heating up, with hot winds blowing from Rajasthan, the temperature reached 40 degrees for the first time in the season

Betul Ki khabar: बैतूल। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ौतरी होने लगी है। सतपुड़ा की वादियों में बसे बैतूल में अब दिन के साथ-साथ राते भी गर्म होने लगी है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच चुका है। बढ़ती गर्मी के कारण शीतल पेय पदार्थों की भी मांग बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक राजस्थान के तरफ से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। आगामी दो दिन तक तेज गर्मी पड़ने की संभावना बनी है। सोमवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास है।
गर्मी के तेवर इतने अधिक बढ़ गए कि बिना कुलर, पंखे के रहना मुश्किल हो गया है। सुबह 8-9 बजे से ही धूप चुभने लगती है। शाम 5 बजे तक तेज धूप खिलने से गर्मी के तेवर बहुत अधिक देखने को मिल रहे है। दोपहर के समय गर्मी के कारण रास्ते भी सूने हो जाते है। लोग घरों में दूबकने के लिए मजबूर है। गर्मी से बचने के लिए चस्मे और दुपट्टे और छाते का सहारा लेना पड़ रहा है।
शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़
बढ़ती गर्मी के बाद शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। लोग तेज गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेने के लिए मजबूर हो रहे है। गर्मी के दस्तक देते ही शहर में जगह-जगह नारियल पानी, गन्ने का जूस, फलो का जूस, नीबू पानी इत्यादि की दुकानें लग गई है। इन दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक भीड़ लगी रहती है। गर्मी के मौसम नारियल पानी की डिमांड बढ़ने से नारियल के दाम भी बढ़ गए है। 70 से 80 रूपए में एक नारियल पानी बिक रहा है।
दो दिन लू चलने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवाओं का रूख बदलने से गर्मी के तेवर बढ़े है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं में झुलसा दिया है। नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में आगामी दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना बनी है। डॉक्टरों द्वारा लोगों को लू से बचने की सलाह भी दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसीलिए अधिक पानी पीना चाहिए। पानी की कमी से बीमारी बढ़ने का खतरा बना रहता है।




