Betul Ki Khabar: गंज ड्रेनेज निर्माण में बड़ा खेल, सिंगल सरिया से खड़ी हो रही दीवार

सवा तीन करोड़ के निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, स्लैब पड़ने से पहले सामने आई अनियमितताओं की तस्वीर

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर के गंज क्षेत्र में तांगा चौक से एचडीएफसी बैंक तक बनाए जा रहे ड्रेनेज निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब सवा तीन करोड़ की लागत से टू-लेन सड़क, डिवाइडर और ड्रेनेज निर्माण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन मौके पर ड्रेनेज की दीवारों में कथित तौर पर केवल सिंगल सरिया का उपयोग किए जाने और दीवारों की मोटाई मानक से कम होने के आरोप सामने आए हैं। जबकि बताया जा रहा है कि स्टीमेट के मुताबिक दीवारों के बीच डबल सरिया डालकर सीमेंट कंक्रीट डाला जाना है। दिनदहाड़े हो रही इस अनियमितता की मॉनिटरिंग पर भी सवाल ख़ड़े हो रहे हैं।

दिनदहाड़े हो रही कथित अनियमितता, बेखबर अधिकारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रेनेज की दीवारों में सिंगल सरिया डालकर निर्माण किया जा रहा है, इससे दीवार की मजबूती निश्चित ही प्रभावित होगी। वहीं निर्माण कार्य को चूना लगाने का काम खुलेआम चल रहा है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच तक करते नजर नहीं आ रहे हैं। कोई रोकने और टोकने वाला तक नहीं है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि स्लैब डाले जाने के बाद अंदर की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देगी और यदि कोई कमी है तो वह हमेशा के लिए छिप जाएगी।

मानकों पर उठ रहे गम्भीर सवाल, क्या मॉनिटरिंग की कमी

जानकारों के अनुसार ड्रेनेज की दीवार की चौड़ाई लगभग 8 इंच होना चाहिए, लेकिन कई स्थानों पर इसकी चौड़ाई इससे काफी कम दिखाई दे रही है। इससे निर्माण की मजबूती और दीर्घकालिक टिकाऊपन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हुआ तो भविष्य में ड्रेनेज क्षतिग्रस्त होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सीएमओ नवनीत पांडेय स्वयं निरीक्षण के दौरान खामियां उजागर कर चुके हैं।

इसके बावजूद यदि एक ही ठेकेदार द्वारा कथित रूप से मानकों की अनदेखी कर निर्माण किया जा रहा है, तो निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्य मुरैना के एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। कायदे से नपा अधिकारियों को स्लैब डालने से पहले तकनीकी अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता, सरिया, दीवार की मोटाई और अन्य मानकों की जांच कराई जाए। यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि करोड़ों रुपये की सार्वजनिक राशि से होने वाले निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

इनका कहना….

यदि सिंगल सरिया डाली जा रही है तो स्टीमेट , अनुबंध देखा जाएगा। दीवार के बीच डबल सरिया डाले जाने का उल्लेख है तो कार्यवाही की जाएगी।

नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button