Betul Mandi News: निष्क्रिय मंडी सचिव से नहीं संभल रही मंडी, बेकाबू हालात

एसडीएम ने 7 अधिकारियों को सौंपी निगरानी की जिम्मेदारी, सचिव को नोटिस

Betul Mandi News: बैतूल। बडोरा कृषि उपज मंडी में लगातार बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मंडी सचिव सुरेश परते की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही एसडीएम अभिजीत सिंह ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और खाद्य विभाग के 7 अधिकारियों को मंडी की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सभी अधिकारी अपने मूल विभाग के कार्यों के दौरान समय निकालकर मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।प्रशासन का उद्देश्य जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर किसानों को राहत देना है।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाना कदम

मंडी में अव्यवस्थाओं की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। किसानों और व्यापारियों को नीलामी, तुलाई, भुगतान और आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद हालात में सुधार नहीं होने पर प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। एसडीएम ने मंडी सचिव को सोमवार तक व्यापारियों की उपज मंडी प्रांगण से बाहर कराने का अल्टीमेटम भी दिया है।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को अलग-अलग दिनों में मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों को अपने मूल विभागीय कार्यों के साथ-साथ मंडी संचालन की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि कृषि उपज की नीलामी, तुलाई, आवागमन और भुगतान की प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि मंडी प्रांगण को नीलामी के लिए व्यवस्थित रखा जाए और सुबह 5 बजे से 10 बजे तक ही कृषि उपज से भरे वाहनों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उपज की नीलामी केवल निर्धारित शेड और रिक्त स्थानों पर ही हो, जबकि आवागमन के लिए चिन्हित मार्ग खाली रखे जाएं। साथ ही नीलामी के क्रम में ही तुलाई कराई जाए और खरीदी गई उपज को 24 घंटे के भीतर मंडी से हटवाना अनिवार्य किया गया है।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजनालय और विश्राम गृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्वच्छता, सुरक्षा, रिकॉर्ड संधारण और किसान सहायता जैसे बिंदुओं पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

इन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

निरीक्षण के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है उनमें प्रभारी तहसीलदार पूनम साहू गुरुवार, नायब तहसीलदार श्यामसिंह उइके शक्रवार, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी अल्का धुर्वे शनिवार, उद्यानिकी विभाग के प्रभाकरराव कडू मंगलवार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष कुमरे बुधवार, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र पवार सोमवार और बीआर पोटफोडे रविवार मंडी का बारीकी से निरीक्षण करेंगे ।

इनका कहना…

मंडी की व्यवस्थाएं सही तरीके से संचालित हो इसके लिए अधिकारी अपनी निगरानी में मंडी की दैनिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित कराएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 मंडी की व्यवस्थाओं को सुधारना प्रशासन की प्राथमिकता है। मंडी सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।

अभिजीत सिंह, एसडीएम बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button