Betul IPL: भैंसदेही में आईपीएल का खुला खेल, मोबाइल से लाखों का कारोबार

सट्टा किंग शाहबाज के मुंबई-दुबई कनेक्शन की चर्चा जोरों पर

Betul IPL: बैतूल। आईपीएल सीजन के चलते बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र में सट्टे का अवैध कारोबार चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। सूत्रों की मानेे तो यहां मोबाइल फोन और सोशल मीडिया ग्रुप्स के माध्यम से लाखों रुपए का आईपीएल सट्टा संचालित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे खेल की भनक पुलिस प्रशासन को भी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

सूत्रों बताते हैं कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन शाहबाज नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जिसे स्थानीय स्तर पर आईपीएल सट्टा किंग के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि शाहबाज पिछले कई वर्षों से लगातार इस अवैध कारोबार में सक्रिय है और उसे सट्टा संचालन का गहरा अनुभव है।

जानकारी के अनुसार, यह सट्टा पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहा है, जिसमें व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को जोड़ा जाता है। इसमें बड़े-बड़े नामों के शामिल होने की भी चर्चा है, जिससे इस नेटवर्क की पहुंच और प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, शाहबाज का नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार मुंबई और दुबई तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि वह हर 4 से 6 महीने में मुंबई का दौरा करता है और दुबई की यात्रा भी कर चुका है, जिससे इस अवैध कारोबार के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक की संभावना और मजबूत होती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पिछले वर्ष आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा उसे थाने में बुलाकर पूछताछ भी की गई थी। इसके बावजूद सट्टा कारोबार का लगातार जारी रहना कई सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम सट्टा संचालन से युवा वर्ग तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहा है और आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सामाजिक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस प्रशासन को इस पूरे नेटवर्क की जानकारी है, तो आखिर कब तक इस पर सख्त कार्रवाई होगी? क्या भैंसदेही में चल रहे इस कथित आईपीएल सट्टा रैकेट पर लगाम लग पाएगी या यह अवैध कारोबार यूं ही फलता-फूलता रहेगा?

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button