Rawan Dahan : दशहरा कल, स्टेडियम में जलेंगे रावण-कुंभकर्ण के विशाल पुतले

Rawan Dahan: Dussehra tomorrow, huge effigies of Ravana-Kumbhakarna will be burnt in the stadium.

इस बार रावण के मुंह से निकलेगा धुंआ, भोपाल के कलाकारों ने दिया अंतिम रूप

Rawan Dahan : (बैतूल)। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में दशहरे के मौके पर रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतला दहन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। श्री कृष्ण पंजाबी सेवा समिति द्वारा 66 वर्षों से रामलीला और दशहरा उत्सव मनाते आ रही है। इस बार 55 फीट रावण और 50 फीट कुंभकरण का पुतला बनाया गया।  20 हजार वर्गफीट में पुतलों का दहन करेंगे।  स्टेडियम में पुतले दहन करने वाले एरिया को बेरिकेट्स से बंद कर दिया है।

शाम करीब 6 बजे भगवान राम बारात निकलेंगी। बारात सीधे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचेगी यहां राम और रावण का भीषण युद्ध होगा। इसके बाद पुतले दहन किए जाएंगे। कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई है। इस दौरान स्टेडियम के आसपास का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। यहां पर बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

रावण के मुंह से निकलेगा धुंआ (Rawan Dahan)

Rawan Dahan : दशहरा कल, स्टेडियम में जलेंगे रावण-कुंभकर्ण के विशाल पुतले

इस बार 55 फीट के रावण और 50 फीट के कुंभकरण का पुतला भोपाल के मंझे हुए कलाकारों ने मनाया है। एक सप्ताह पहले रावण-कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया जा रहा है। दोनों पुतलों को रविवार लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खड़ा कर दिया है। भोपाल के कलाकार रिंकू बंसल द्वारा पुतलों को बनाया गया है। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के सदस्य दीपक सलूजा ने बताया कि इस बार रावण-कुंभकर्ण के पुतलों को आकर्षक बनाया गया है। पुतला दहन के पहले रावण और कुंभकर्ण के मुंह से आकर्षक लाइटिंग के साथ धुंआ भी निकलेगा जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

उन्होंने बताया कि आतिशबाजी भी इस बार रंगारंग की जाएगी। श्रीकृष्ण पंजाब समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद डीडी उइके, विधायक निलय डागा, पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव मोहन नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष सुनील शर्मा- हेमंत वागद्रे समेत समिति के अध्यक्ष कश्मीरी लाल बतरा समेत प्रमोद खुराना, दीपू सलूजा, विजय सलूजा, दीपक खुराना, कुशकुंज अरोरा, राजेश आहूजा और समाज के लोग मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के बीच प्रतिमा विसर्जन, पुलिस की 10 मोबाइल तैनात रहेगी

विजया दशमी पर हर बार की तरह इस बार भी दस दिवसीय नवरात्र के समापन पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। चल समारोह में व्यवस्थाओं के लिए कुल दस मोबाइल टीम तैयार की गई है। पुलिस की यह टीम अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेगी। एएसपी कमला जोशी ने बताया कि घाट विसर्जन से लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। बाहर से पुलिस बल नहीं बुलाया गया है।

जिले के विभिन्न थानों के बल को बैतूल बुलाया जा रहा है। ड्यूटी चार्ट बनाकर सभी को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरों से भी चल समारोह की निगरानी की जाएगी। लल्ली चौक पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एएसपी ने बताया कि चूंकि आचार संहिता लगी है। इसलिए सभी धार्मिक मंडलों को पहले ही चल समारोह के बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button