Betul Crime : पिता ने मांगा खाना तो बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Betul Crime: When father asked for food, son beat him to death with a stick

घोड़ाडोंगरी के ब्राह्मणवाड़ा गांव का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस

Betul Crime : (घोड़ाडोंगरी)। घोड़ाडोंगरी के ब्राह्मणवाड़ा गांव में खाना मांगने पर एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सारनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सारनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार ब्राह्मणवाड़ा निवासी कालू उइके (60) वर्ष की उसके ही पुत्र बुदल उइके ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा हे कि कालू उइके पूरे गांव के मवेशी चराने का कार्य करता था।

वह प्रतिदिन पूरे गांव की मवेशी एकत्रित कर जंगल में चराने के लिए जाता है और शाम को वापस लौटता। इसके बाद पूरे गांव में घर-घर जाकर खाना लेकर आता है और इसी तरह उसके परिवार का भरण पोषण होता है। मंगलवार को भी जब वह मवेशी चरा कर वापस आया और गांव से खाना एकत्रित कर घर लेकर पहुंच। करीब रात 10 बजे जब उसने बेटे से खाना मांगने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया है कि पुत्र ने पिता पर लाठियों से हमला कर दिया और एक के बाद एक वार तब तक करता है, जब तक कि उसके पिता ने दम न तोड़ दिया। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि बुजुर्ग पिता द्वारा खाना मांगने पर बेटे ने बुजुर्ग पिता की लाठी से पीट-पीट हत्या की है। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button