Chhindwara Politics : छिंदवाड़ा में गरमाई राजनीति: पूर्व सीएम कमलनाथ के पीए पर एफआईआर

Chhindwara Politics: Politics heated up in Chhindwara: FIR against PA of former CM Kamal Nath

भाजपा प्रत्याशी बंटी का आरोप- आपत्ति जनक वीडियो और नकली आंसू के दम पर चुनाव जीतना चाहते है कमलनाथ

Chhindwara Politics :(छिंदवाड़ा)। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचारन चरम पर पहुंच गया है। अब दोनों प्रमुख दलों ने एक दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया है। दोनों दलों ने चुनाव जीतने ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी द्वारा एक युवक से भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू का आपत्तिजनक वीडियो वायरल का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर भाजपा उम्मीदवार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जीतने के इस हद पर उतर आई है कि छिंदवाड़ा के बेटे बंटी साहू का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करवा रहे हैं। इसके लिए आरके मिगलानी ने सुदेश नागवंशी को बुलाया। इस वीडियो वायरल करने 20 लाख का प्रलोभन दिया गया। उसने अपनी सूझबूझ से इस पूरी बातचीत को कैमरे में कर लिया। वहां से आने के बाद पूरे मामले को भाजपा उम्मीदवार से अवगत कराया। उसने इस बात को लेकर वीडियो भी जारी किया है।

तथाकथिक वीडियो पर बवाल

Chhindwara Politics : छिंदवाड़ा में गरमाई राजनीति: पूर्व सीएम कमलनाथ के पीए पर एफआईआरभाजपा प्रत्याशी का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पीए आर के मिगलानी ने मीडियाकर्मी सचिन गुप्ता को कूटरचित वीडियो उपलब्ध कराया है। सचिन गुप्ता ने भाजपा उम्मीदवार को नुकसान पहुंचाने के लिए इस वीडियो को वायरल करने के एवज में 20 लाख रुपएका इनाम रखा। इस मामले में जानकारी देते हुए सुदेश नागवंशी ने बताया कि मुझे वीडियो वायरल करने के लिए सचिन गुप्ता का व्हाट्सअप कॉल आया। इसके बाद में कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी से मिलने पहुंचा। उन्होंने मुझे कूटरचित वीडियो वायरल करने के एवज में 20 लाख रुपए देने कहा। मुझे वीडियो उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में नहीं उलझना चाहते थे, इसलिए इस बात की सूचना भाजपा उम्मीदवार को दे दी। इसके बाद राजनीति में भूचाल आ गया है।

हरकत में आई पुलिस, पहुंची शिकारपुर

इस मामले को लेकर पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के शिकारपुर स्थित बंगले पहुंचीं है। यहां पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पूछताछ की है। हांलाकि इस मामले में पीए मिगलानी का वायरल करने के एवज में 20 लाख रुपए देने का वीडियो भी सामने आया है। वही जिस युवक को वीडियो वायरल करने प्रलोभन दिया गया थ, उसने भी वीडियो जारी कर इस मामले में मुहर लगा दी है।

सचिन से पुलिस कर रही पूछताछ

इसी मामले को लेकर पुलिस ने सचिन गुप्ता को पूछताछ के लिए ले गई है। पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले की तह तक जाना चाहती है। हालांकि पुलिस इस मामले में आरके मिगलानी और सचिन गुप्ता पर मामला दर्ज कर चुकी हैं। इससे छिंदवाड़ा की राजनीति में बवाल मच गया हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button